

रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी।
IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया नए कप्तान का ऐलान।
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार IPL चैंपियन बनी थी।
Rohit Sharma Re-appointed as Mumbai Indians Captain: रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वाडियो पोस्ट कर के कप्तानी का ऐलान किया है। साथ ही आला रे आला सॉंग के साथ वीडियो में रोहित शर्मा कह रहे हैं- 'Smile, everybody smile' पीछे मुंबई का राजा रोहित शर्मा गाना चल रहा है।
2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनका तीन साल का कार्यकाल उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। हार्दिक के नेतृत्व में आईपीएल 2024 में मुंबई टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही, 2025 में टीम क्वालिफायर 2 तक पहुंची, और 2026 में फिर से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। तीन सीजन में केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंचना ही कप्तानी में बदलाव का मुख्य वजह बना।
खबर अपडेट की जा रही है....