MI vs PBKS: आज रोहित शर्मा करेंगे बड़ा कारनामा, क्रिस गेल की खास लिस्ट में दर्ज होगा नाम

आज मुंबई और पंजाब के बीच टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने की जंग है। ऐसे में आज रोहित शर्मा मुंबई के लिए कमाल की पारी खेलकर टीम को ये मुकाम हासिल करवा सकते हैं, साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर सकते हैं
रोहित शर्मा (सोर्स- एक्स)
Updated on

जयपुर: आईपीएल 2025 में आज 26 मई को मुंबई इंडियंस अपने लीग स्टेज का आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला है। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए काफी अहम है। इतना ही नहीं इस मैच में रोहित शर्मा इतिहास भी रच सकते हैं।

दरअसल, आज मुंबई और पंजाब के बीच टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने की जंग है। ऐसे में आज रोहित शर्मा मुंबई के लिए कमाल की पारी खेलकर टीम को ये मुकाम हासिल करवा सकते हैं, साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

जयपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ वैसे तो सभी की निगाहें मुंबई के खिलाड़ियों पर होंगी, लेकिन ओपनर रोहित शर्मा से ज्यादा उम्मीदें होंगी, जो पिछले 2 मैचों में सिर्फ 5 और 7 रन ही बना पाए हैं। लेकिन, आज अगर रोहित ने तीन छक्के लगा दिए तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक आईपीएल इतिहास में केवल वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम ही 300 से ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने कुल 357 छक्के जड़े हैं। रोहित के नाम फिलहाल 297 छक्के हैं। ऐसे में आज रोहित के पास अच्छा मौका है इस लिस्ट में शामिल होने का।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 357
  • रोहित शर्मा - 297
  • विराट कोहली - 291
  • एमएस धोनी - 264
  • एबी डिविलियर्स - 251
  • डेविड वॉर्नर - 236

खास बात तो ये भी है कि इस लिस्ट में सूची में रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली हैं, जो अपने 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं। ऐसे में आईपीएल 2025 में भारतीय बल्लेबाजों के बीच छक्कों की यह जंग भी देखने मिल सकती है। PBKS vs MI: आज होगी मुंबई और पंजाब के बीच टॉप-2 की जंग, यहां देखें मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जेनसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।

Navbharat Live
navbharatlive.com