ऋषभ पंत ने किया बड़ा कारनामा, दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले...

ऋषभ पंत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मैच के दोनों पारियों में शतक लगाया। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।
ऋषभ पंत ने किया बड़ा कारनामा, दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले...
ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दोनों पारियों में शतक लगाकर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। पंत ने इस मैच की पहली इंनिग में 134 और दूसरी इनिंग में 118 रनों की पारी खेली। एक मैच के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

पंत से पहले बतौर बल्लेबाज ये कारनामा भारत के 6 बल्लेबाजों ने किया है। जिसमें विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। सभी ने दोनों पारियों में शतक लगाया। पंत इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं घर से बाहर भारत के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज है। ऋषभ पंत ने 130 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 118 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए।

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक

खिलाड़ी का नाम पहली पारी दूसरी पारी विरोधी टीम मैदान वर्ष
विजय हज़ारे 116 145 ऑस्ट्रेलिया एडीलेड 1948
सुनील गावस्कर 124 220 वेस्ट इंडीज़ पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
सुनील गावस्कर 111 137 पाकिस्तान कराची 1978
सुनील गावस्कर 107 182* वेस्ट इंडीज़ कोलकाता 1978
राहुल द्रविड़ 190 103* न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 1999
राहुल द्रविड़ 110 135 पाकिस्तान कोलकाता 2005
विराट कोहली 115 141 ऑस्ट्रेलिया एडीलेड 2014
अजिंक्य रहाणे 127 100* दक्षिण अफ्रीका दिल्ली 2015
रोहित शर्मा 176 127 दक्षिण अफ्रीका विशाखापत्तनम 2019
ऋषभ पंत 134 100* इंग्लैंड लीड्स 2025

पंत का यह 8वां शतक है। वो विकेटकीपर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत से आगे केवल एंडी फ्लावर और एडम गिलक्रिस्ट है। एडम गिलक्रिस्ट के नाम 17 और एंडी फ्लावर के नाम 12 शतक है। ऋषभ पंत ने विकेटों के पीछे हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर

  • एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 17
  • एंडी फ्लावर (जिम्बाब्वे) – 12
  • ऋषभ पंत (भारत) – 8*
  • लेस एम्स (इंग्लैंड) – 8
  • एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 7
  • मैट प्रायर (इंग्लैंड) – 7
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 7
  • बीजे वाटलिंग (न्यूजीलैंड) – 7
  • क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 6
  • एमएस धोनी (भारत) – 6
  • कामरान अकमल (पाकिस्तान) – 6
  • मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश) – 6
  • एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) – 6

इसी के साथ पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं। इंग्लैंड में पंत ने चार शतक लगाए हैं। वहीं मैट प्रायर के नाम भी 4 शतक है। उसके बाद लेस एम्स के नाम 3 शतक है।

इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर

  • मैट प्रायर (इंग्लैंड)- 4
  • ऋषभ पंत (भारत)- 4*
  • लेस एम्स (इंग्लैंड)- 3
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com