ऋचा घोष ने किया बड़ा कारनामा, सबसे तेज फिफ्टी बनाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने बनाया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नवी मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए।
ऋचा घोष ने किया बड़ा कारनामा, सबसे तेज फिफ्टी बनाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऋचा घोष (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे ज्यादा स्कोर बना लिया है। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने अर्धशतकीय पारी खेली। ऋचा घोष ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर महिला टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का स्कोर बनाया। इससे पहले भारतीय टीम का सर्वाधिक स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन था। वो भारतीय टीम ने एशिया कप के खिलाफ यूएई में बनाए थे। 15वें ओवर में स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी घोष ने बिना समय गंवाए रन बनाए। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

भारतीय विकेटकीपर को इस दौरान मदद मिली। ऋचा जब 2 गेंदों का सामना करते हुए 10 पर थी तब ही वेस्टइंडीज के फील्डर ने उनका कैच छोड़ दिया। उसके बाद उस कैच का वेस्टइंडीज टीम को भारी कीमत चुकानी पड़ी। पारी के आखिरी ओवर में मिडविकेट पर छक्का लगाकर घोष ने सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ भी सकती थी लेकिन 17वां गेंद उनके बल्ले से कनेक्ट ही नहीं हुआ।

इस दौरान घोष का स्ट्राइक रेट 257.14 रहा, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में किसी भारतीय महिला के लिए सबसे अधिक है (न्यूनतम 50 रन) और सोफी डिवाइन (22 गेंदों पर 70 रन) और फोबे लिचफील्ड (19 गेंदों पर 52* रन) के बाद तीसरा बेस्ट है। घोष की 18 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी ने डिवाइन और लिचफील्ड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मंधाना द्वारा 23 गेंदों पर बनाया गया प्रयास था।

Navbharat Live
navbharatlive.com