- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Took 5 Wickets In Both Innings In 3rd Test Against New Zealand
भारत को मिली करारी हार लेकिन जड्डू ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टेस्ट में दोनों पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए। वह अब यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

रवींद्र जडेजा (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से टीम इंडिया को बड़ा नुकसान झेलना बड़ा है। हालांकि मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इस टेस्ट में दोनों पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए। वह अब यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
जड्डू ने अपने करियर में पहली बार किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट झटके हैं। वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में पहली पारी में जडेजा ने 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, उसके बाद दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर ने 55 रन देकर 5 विकेट लिए। इस तरह जडेजा ने 120 रन देकर 10 विकेट लिए, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा रहा। जड्डू ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (10/110) हासिल किया।
जडेजा ने रचा इतिहास
जडेजा से पहले सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे। अश्विन ने यह कारनामा दो बार किया है। सबसे पहले अश्विन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे। फिर नागपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट में भी अश्विन ने दोनों पारियों में 5 विकेट लिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर शुरू हुआ बवाल, AB de Villiers ने पूछे कई तीखे सवाल
तीन बार किया ये कारनामा
जानकारी के लिए बता दें कि यह जडेजा का टेस्ट करियर का तीसरा 10 विकेट हॉल था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 10 विकेट हॉल लेने की लिस्ट में पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले और मौजूदा स्पिनर आर अश्विन संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। कुंबले ने अपने करियर में आठ बार 10 विकेट हॉल लिए थे। अश्विन ने भी अपने टेस्ट करियर में अब तक आठ बार 10 विकेट हॉल लिए हैं। लिस्ट में हरभजन सिंह पांच बार के साथ दूसरे और रवींद्र जडेजा तीसरे स्थान पर हैं।
10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अनिल कुंबले- 8
रविचंद्र अश्विन- 8*
हरभजन सिंह- 5
रवींद्र जडेजा- 3*
कपिल देव- 2
इरफान पठान- 2
WTC के फाइनल में भारत का पहुंचना मुश्किल!
ज्ञात हो कि न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे मुकाबले में भी 25 रन से मात देकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। भारत को अपने ही घर में क्लीन स्वीप होना पड़ा। 24 साल बाद ऐसा हुआ है कि भारत अपने ही घर में इतनी बुरी तरह हारा है। इतना ही नहीं भारत को इस हार से बड़ा नुकसान भी हुआ है। टीम इंडिया अब WTC की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं अब भारत का WTC के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो गया है।
Ravindra jadeja took 5 wickets in both innings in 3rd test against new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वंदे भारत से लेकर एयरपोर्ट विस्तार तक: CM सुवेंदु अधिकारी ने गिनाई केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
Jun 12, 2026 | 03:46 PMCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट और कहां कर सकेंगे चेक
Jun 12, 2026 | 03:45 PMनासिक में ‘सिटीलिंक’ बस चालकों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ; आधुनिक तकनीक से सीखे यातायात के नियम
Jun 12, 2026 | 03:39 PMअमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला
Jun 12, 2026 | 03:39 PMSugar Remedies: चीनी से दूर होंगे पितृ दोष, इन उपायों से जीवन में आएगी सुख-शांति
Jun 12, 2026 | 03:36 PMशादी के नाम पर 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र का महाठग
Jun 12, 2026 | 03:34 PMमनोरंजन के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं: 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का कड़ा रुख
Jun 12, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














