गांव के लड़के को मिला रजत पाटीदार का नंबर, कोहली-डिविलियर्स से हुई बात, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान

Rajat Patidar's Old Number Re-Issued: रजत पाटीदार का पुरान नंबर छत्तीसगढ़ के एक मनीष नाम के युवक को मिली। हालांकि, बाद में मनीष ने पाटीदार को सिमकार्ड वापस कर दी।
गांव के लड़के को मिला रजत पाटीदार का नंबर, कोहली-डिविलियर्स से हुई बात, आगे जो हुआ वो कर देगा हैरान
रजत पाटीदार, विराट कोहली और डिविलियर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rajat Patidar's Old Number Re-Issued: भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार हाल ही में एक मजेदार मामला हुआ। रजत पाटीदार ने एक बड़ी भूल कर दी थी। रजत पाटीदार का नंबर छत्तीसगढ़ के एक युवा को मिला। जिसके बाद मामला और मजेदार हो गया। हालांकि, इसके बाद छत्तीसगढ़ के कुछ क्रिकेट फैंस और लोकल पुलिस भी जुड़ गई।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छोटे से माडागांव में मनीष नामक एक युवक के पास अचानक विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटरों की कॉल आने लगी। जिसके बाद वो धीरे-धीरे चर्चा का विषय बन गए।

दरअसल, उसे ऐसा मोबाइल नंबर दिया गया, जो पहले भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार के नाम पर था। 21 वर्षीय मनीष ने 28 जून को जियो का एक सिम खरीदा। नए सिमकार्ड पर जो नंबर दिया गया था। वो रजत पाटीदार इस्तेमाल करते थे। यह नंबर कुछ दिन पहले तक रजत पाटीदार के नाम पर था। जिसे मनीष ने खरीदा था।

रिचार्ज न होने से बंद हुआ सिमकार्ड

ट्राई के नियम के मुताबिक 90 दिन बंद रहने के कारण कंपनी ने इसे नए ग्राहक को आवंटित कर सकती है। नंबर चालू करने के बाद मनीष ने वाट्सएप इंस्टाल किया। वाट्सएप पर नंबर डालते ही प्रोफाइल डिसप्ले में रजत पाटीदार का फोटो दिखाई देने लगा। पहले तो उसे लगा कि यह मजाक है। कुछ दिनों के बाद अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे।

कोहली और डिविलियर्स ने किया कॉल

मनीष ने इस दौरान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और अन्य खिलाड़ियों से भी बात की। हालांकि, पहले उन्हें लगा कि यह सिर्फ एक मजाक है। तो वो भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दे देता था। जब यह बात रजत पाटीदार को पता चली तो उन्होंने मनीष के नंबर (अपने पुरान नंबर) पर कॉल करके सिमकार्ड वापस करने का अनुरोध किया। इस दौरान मनीष की बात रजत पाटीदार से भी हुई।

रजत को वापस किया गया नंबर

मनीष ने रजत पाटीदार से बातचीत को भी मजाक समझा, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मामला गंभीर हो गया। दरअसल, रजत ने सिमकार्ड वापस लेने के लिए साइबर सेल और गरियाबंद पुलिस की सहायता ली थी। मनीष ने बताया कि यह घटना उसे हमेशा याद रहेगी। हालांकि पुलिस ने सिम को रजत पाटीदार के पते पर वापस भेज दिया है। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा ने बताया कि साइबर सेल के अनुरोघ पर मनीष के पिता से बातकरके सिमकार्ड वापस कर दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com