- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rachin Ravindra Hopeful Of Good Pitch For Champions Trophy Final
Champions Trophy के फाइनल से पहले डरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज, सताने लगी इस बात की चिंता
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र डर गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र डर गए हैं। उन्हें दुबई की अनजान पिच से तालमेल बिठाने का डर सताने लगा है। यह मुकाबला 2.30 बजे खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई में केवल एक मैच भारत के खिलाफ खेला था और उसने अपने बाकी मैच पाकिस्तान में खेले। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दो मैच लाहौर में खेले थे। न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 362 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। उसके बाद मुकाबले को 50 रनों से जीत लिया।
दुबई की परिस्थिति से हैं अनभिज्ञ
दूसरी तरफ भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले और वह वहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। रविंद्र ने कहा कि हम दुबई की पिच के बारे में बहुत अधिक नहीं जानते। हमने भारत के खिलाफ वहां एक मैच खेला और तब गेंद काफी टर्न ले रही जबकि एक अन्य मैच में हमने देखा कि गेंद बहुत अधिक टर्न नहीं कर रही थी। हमने परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाकर उसी की तरह अपना खेल खेला और रविवार को हमें फिर से ऐसा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
T20 World Cup का फाइनल गंवाते ही न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी टीम बनी
T20 WC 2026: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनकर कोहली और बुमराह के क्लब में हुए शामिल
दो शतक लगाने के बाद पिच को लेकर हैं चिंतित
उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड की दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर 50 रन की जीत के बाद कहा कि हम अगले दो दिन इस पर गौर करेंगे और उम्मीद है कि वहां क्रिकेट के लिए अच्छा विकेट होगा। रविंद्र भले ही टूर्नामेंट में अब तक दो शतक लगा चुके हैं लेकिन भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए लीग चरण के मैच में वह केवल छह रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर अपर कट लगाने के प्रयास में आउट हो गए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को हालांकि फाइनल में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करूंगा
सेमीफाइनल में 108 रन की लाजवाब पारी खेलने वाले रविंद्र ने कहा कि जब भी आप बल्लेबाजी करते हैं तो आउट होने की संभावना बनी रहती है। उम्मीद है कि मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करूंगा और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा। फाइनल के मुकाबले में अलग पिच का इस्तेमाल होगा।
Rachin ravindra hopeful of good pitch for champions trophy final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Apr 23, 2026 | 10:18 PM‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PMट्रंप की नाकेबंदी नीति ईरान में फेल? जानें क्यों तेहरान में वेनेजुएला जैसा जादू नहीं दिखा पा रहे US राष्ट्रपति
Apr 23, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM














