SA vs NZ: रचिन रविंद्र का बड़ा कारनामा, सौरव गांगुली के खास लिस्ट में हुए शामिल; ऐसा करने वाले दुनिया के...

चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र ने 108 रनों की पारी खेली।
रचिन रविंद्र का बड़ा कारनामा, सौरव गांगुली के खास लिस्ट में हुए शामिल
रचिन रविंद्र (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र ने 108 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी के एक सीजन में दो शतक लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रचिन रविंद्र ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दूसरा शतक लगाया। रचिन ने 101 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। वह 34वें ओवर में कगिसो रबाडा के शिकार बने। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक पूरा करके रचिन बल्लेबाजों की एक खास सूची में शामिल हो गए। 25 वर्षीय रचिन पाकिस्तान के सईद अनवर, भारत के सौरव गांगुली, श्रीलंका के उपुल थरंगा और भारत के शिखर धवन के बाद वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के एक सीजन में कई शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर हैं।

ICC टूर्नामेंट में तोड़ा ये खास रिकॉर्ड

24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपना पहला शतक लगाने वाले रचिन ने 2023 के वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए तीन शतक लगाए। वास्तव में न्यूजीलैंड के लिए उनके सभी पांच वनडे शतक आईसीसी के टूर्नामेंट्स में आए हैं। रचिन रविंद्र ने केवल 13 पारियों में ही पांच शतक बनाने का कारनामा किया। उन्होंने इस मामले में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश ODI वर्ल्ड कप (संस्करण) चैंपियंस ट्रॉफी (संस्करण)
सईद अनवर पाकिस्तान 2 (1999) 2 (2000)
सौरव गांगुली भारत 3 (2003) 2 (2000)
उपुल थरंगा श्रीलंका 2 (2011) 2 (2006)
शिखर धवन भारत 2 (2015) 2 (2013)
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड 3 (2023) 2 (2025)

महान पाकिस्तानी बल्लेबाज अनवर वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में कई शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1999 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के लिए दो शतक और 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी में दो शतक लगाए। गांगुली ने 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए भी दो शतक लगाए और 2003 के वनडे विश्व कप में उन्होंने तीन बार तिहरे अंक का आंकड़ा पार किया।

श्रीलंका के थरंगा ने 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2011 के वनडे विश्व कप में दो-दो शतक लगाए, जबकि भारत के धवन ने भी 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के वनडे विश्व कप में दो-दो बार शतकों का आंकड़ा पार किया। कुल मिलाकर दुनिया के आठ बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में एक से अधिक शतक बनाए हैं, और रचिन न्यूजीलैंड के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश शतक (संख्या)
शिखर धवन भारत 3
हर्शल गिब्स दक्षिण अफ्रीका 3
सौरव गांगुली भारत 3
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 3
रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड 2
सईद अनवर पाकिस्तान 2
उपुल थरंगा श्रीलंका 2
मार्कस ट्रेसकॉथिक इंग्लैंड 2
जो रूट इंग्लैंड 2
शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया 2
Navbharat Live
navbharatlive.com