चेपॉक में अश्विन-जडेजा की रिमांड पर बांग्लादेशी गेंदबाज, टेस्ट मैच में लगाई बाउंड्रीज की झड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर हमला कर रहे हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार बल्लेबाजी
आर अश्विन और रवींद्र जडेजा (सौजन्यः BCCI एक्स)
Published on: 
Updated on: 

चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। जहां भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर हमला कर रहे हैं। मानों भारत के दोनों स्टार ऑलराउंडरों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को रिमांड पर ले लिया हो।

दरअसल, भारत के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने होम ग्राउंड पर जमकर बांग्लादेशी गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे हैं। वह लगातार चौके-छक्के की बरसात कर रहे हैं। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से भारत का स्कोर भी काफी आगे बढ़ गया है। टीम इंडिया अब मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। उनकी शानदार बल्लेबाजी देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन का साथ रवींद्र जडेजा बखूबी साथ दे रहे हैं। वह भी बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में भी फैंस को चौके-छक्कों की बरसात देखने मिली। लगातार शानदार बल्लेबाजी की वजह से जडेजा अब अपने अर्धशतक के बेहद करीब आ गए हैं।

मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार अर्धशतक भी जड़ दिया है। चेपॉक में उन्होंने अपना शानदार खेल दिखाया। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने सबका दिल जीत लिया।

चेपॉक में जडेजा और अश्विन के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है। दोनों का जलवा देखने मिल रहा है। दोनों की साझेदारी भारत को मजबूती दे रही है। भारत का टॉप ऑर्डर बिखरने के बाद जिस तरह से जडेजा और अश्विन ने पारी संभाली है वह काबिल-ए-तारीफ है।

जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। बांग्लादेश के हसन महमूद ने भारत को बड़े-बड़े झटके दिए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को सस्ते में ही पवेलियन लौटा दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com