-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pv Sindhu Reached In Quarter Final For India Open Badminton Tournament
India Open 2025: पीवी सिंधु पहुंची इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगी भिड़ंत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची। सिंधू ने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया।

पीवी सिंधु (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंची। सिंधू ने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अब पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी। वहीं पुरुष में किरण जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीदें बनाई रखी है।
वहीं पुरुष वर्ग में किरण ने शानदार वापसी करते हुए छह गेम प्वाइंट बचाकर प्री-क्वार्टरफाइनल में एलेक्स लैनियर को 22-20, 21-13 से हराया। किरण अगले दौर में चीन के खिलाड़ी हांग यांग वेंग से भिड़ेंगे। किरण एलेक्स के खिलाफ मैच में 1-6 से पिछड़ रहे थे। लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ी की कई सहज गलतियों ने भारतीय खिलाड़ी को वापसी करने का मौका दिया। एलेक्स के शानदार स्मैश के बावजूद किरण डटे रहे और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की। किरण ने 14-20 से पिछड़ने के बाद छह गेम प्वाइंट बचाए और फिर शुरुआती गेम जीत लिया।
दूसरे गेम में किरण ने संघर्ष के बाद 14-11 से बढ़त बनाई। एलेक्स के स्मैश वाइड गए जबकि किरण ने हर मौके का फायदा उठाया। किरण ने 19-13 की बढ़त हासिल की और प्रतिद्वंद्वी की कुछ नेट गलतियों से भारतीय खिलाड़ी मैच जीत लिया। मैच के बाद किरण ने कहा, ‘‘मैं एक बार में एक अंक पर ध्यान लगाये था। मैं बढ़त के बारे में नहीं सोच रहा था। इससे मुझे पहला गेम जीतने में मदद मिली। मैंने बस संयम बनाये रखा। अब ध्यान अगले मैच पर लगा है। ”
सम्बंधित ख़बरें
India Open 2026 के फाइनल में पहुंची आन से-यौंग, महज 32 मिनट में रत्चानोक इंतानोन को दी मात
India Open 2026 का खिताब जीतने वाले पर होगी पैसों की बारिश, जानें कब से शुरू होगा ये टूर्नामेंट
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु उदयपुर में लेंगी 7 फेरे, जानें कौन है वेंकट दत्ता साईं जिससे हो रही शादी
सीन नदी पर ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी के दौरान ‘सीन’ क्रिएट करेगी बारिश, किरकिरा हो सकता है मजा
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वहीं महिला एकल में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। हालांकि सुइजू ने थोड़े समय के लिए अंतर को 11-13 और 13-14 तक कम कर दिया लेकिन सिंधु हमेशा बढ़त बनाये रहीं। खिलाड़ी भारतीय जल्द ही 20-14 से आगे हो गई और सुइजू के नेट में हिट करने पर सिंधु ने गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक वह 11-2 से आगे थीं। इसके बाद सुइजू के पास भारतीय खिलाड़ी के दबाव का कोई जवाब नहीं था। (भाषा इनपुट के साथ)
Pv sindhu reached in quarter final for india open badminton tournament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














