मुंबई में गली क्रिकेट का शाही अंदाज, प्रिंस विलियम और केट ने सचिन तेंदुलकर संग लगाए चौके-छक्के

Prince William Sachin Tendulkar Mumbai: ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और स्कूली बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला व कुल्हड़ चाय पी।
Prince William Sachin Tendulkar Mumbai
प्रिंस ऑफ वेल्स, विलियम ने सचिन तेंदुलकर के साथ खेला गली क्रिकेटसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तीन दिवसीय भारत यात्रा मुंबई से शुरू हुई।

  • शाही जोड़े ने 15 नवंबर को दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में क्रिकेट खेला।

  • इस दौरान उनके साथ सचिन तेंदुलकर और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Prince William Secretariat Street Cricket: ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत मुंबई की गलियों में क्रिकेट के देसी अंदाज के साथ की है।

दरअसल, आज यानी सोमवार, 15 नवंबर को सुबह शाही जोड़े ने दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक बल्लार्ड एस्टेट इलाके में महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और स्कूली बच्चों के साथ जमकर गली क्रिकेट खेला।

बल्लार्ड एस्टेट में दिखा क्रिकेट का जुनून

आपको बता दें कि मुंबई पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट बल्लार्ड एस्टेट पहुंचे, जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रिंस विलियम ने पहले हाथ में बल्ला थामकर बल्लेबाजी में हाथ आजमाया और फिर प्रिंसेस केट व सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी भी की।

केट मिडलटन और सचिन ने भी बल्लेबाजी करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले के बाद शाही दंपति और सचिन तेंदुलकर ने विशेष रूप से सजाए गए स्टॉल पर मिट्टी के कुल्हड़ में मुंबई की मशहूर चाय का आनंद लिया और स्थानीय स्ट्रीट फूड संस्कृति को करीब से देखा।

Prince William Sachin Tendulkar Mumbai
Virat Kohli तोड़ देंगे Sachin Tendulkar और Ricky Ponting के रिकॉर्ड, AUS vs IND ODI Series में अगर King Kohli का बल्ला चला तो Rohit Sharma का यह रिकॉर्ड भी खतरे में
Prince William Secretariat Street Cricket
प्रिंस ऑफ वेल्स, विलियम ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलासोर्स- सोशल मीडिया

10 साल पुराना वादा हुआ पूरा

इस खास मौके पर सचिन तेंदुलकर ने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि दस साल पहले अप्रैल 2016 में जब शाही जोड़ा भारत आया था, तब उन्होंने एक आधिकारिक मैदान पर क्रिकेट खेला था।

सचिन ने कहा कि उस समय उन्होंने अगली मुलाकात में गली क्रिकेट खेलने का जिक्र किया था, जिसे आज प्रिंस विलियम ने मुंबई आकर पूरा कर दिया। सचिन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शाही परिवार की इस पहल की भी जमकर सराहना की।

Prince William Sachin Tendulkar Mumbai
IND vs NZ ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की धरती पर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, पाकिस्तान को पछाड़ रचा इतिहास

अर्थशॉट प्राइज 2026 के लिए भारत दौरा

ब्रिटिश शाही दंपति का यह तीन दिवसीय दौरा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित छठे वार्षिक 'अर्थशॉट प्राइज' पुरस्कार समारोह पर केंद्रित है। मंगलवार, 17 नवंबर को मुंबई में यह भव्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी।

इस यात्रा के दौरान प्रिंस विलियम और केट मुंबई मेट्रो में सफर भी करेंगे। बुधवार को शाही जोड़ा नई दिल्ली के लिए रवाना होगा, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।