- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pbks Dc Team Players Left For Delhi By Special Train From Dharamshala Via Jalandhar
IPL 2025: PBKS-DC के खिलाड़ियों को लेकर ट्रेन जालंधर से दिल्ली रवाना, 40-50 गाड़ियों से दोनों टीमें पहुंची स्टेशन
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चंडीगढ़ के पास ड्रोन हमले के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को धर्मशाला से जालंधर ले जाया गया और टीमें अब नई दिल्ली जा रही हैं। दोनों टीमों को 40 से 50 गाड़ियों में स्टेडियम से बाहर निकाला गया था।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम धर्मशाला पहुंची थी। लेकिन बीते रात ब्लैक आउट के कारण इस मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। उसके बाद से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही थी। आज दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया और वहां से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल एक विशेष ट्रेन से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
पाकिस्तान ने ड्रोन हमले के जरिए चंडीगढ़ के पास हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस बीच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच को बीच में ही बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
खिलाड़ियों को 40-50 गाड़ियों से पहुंचाया गया स्टेशन
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की सुबह खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रसारण कर्मियों सहित दोनों टीमों के पूरे दल को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से पंजाब की सीमा पर स्थित होशियारपुर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस काफिले को कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई और वाहनों के होशियारपुर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।
20 मिनट के अंदर खाली कराया गया स्टेडियम
वहां से उन्हें विशेष रूप से तैयार ट्रेन में सवार होने के लिए जालंधर ले जाया गया। अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को मैच को बीच में रोकने के बाद सुरक्षा के बारे में कहा कि स्टेडियम को 20 मिनट के अंदर खाली कर दिया गया था। हमारी पहली प्राथमिकता वहां मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को तुरंत मैदान से वापस बुलाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उनके संबंधित होटलों में भेज दिया गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को आईपीएल को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच यह टकराव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ था जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि ऐसे समय में जब देश आतंकवादी हमले और सीमा पार से अनुचित आक्रमण का जवाब दे रहा है तब किसी भी चीज से राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।
Pbks dc team players left for delhi by special train from dharamshala via jalandhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













