पाकिस्तानी क्रिकेटरों का यूट्यूब चैनल भारत में हुआ एक्टिव, शोएब अख्तर समेत इन...

पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पाबंदी लगाई थी, लेकिन अब कुछ यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स फिर से एक्टिव दिख रहे हैं, जिसमें कुछ क्रिकेटर्स के अकांट्स भी हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटरों का यूट्यूब चैनल भारत में हुआ एक्टिव, शोएब अख्तर समेत इन...
शोएब अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भारत सरकार ने भारत में पाकिस्तान के खिलाड़ियों और कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया था। इसके साथ ही यूट्यूब भी बैन कर दिया था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद भारत सरकार ने 16 यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया था।

भारत सरकार ने 28 अप्रैल को देश और सेना के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाने के आरोप में बैन लगाया था। इन चैनलों के कुल सब्सक्राइबर 6 करोड़ से ज्यादा था। हालांकि, अब कई चैनल भारत में फिर से एक्टिव नजर आने लगा है। इसमें कई क्रिकेटरों के भी चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं। इनमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है। उनके अलावा शाहिद अफरीदी, बासित अली और राशिद लतीफ जैसे पूर्व क्रिकेटरों के चैनल भी अब भारत में उपलब्ध हैं।

शाहिद अफरीदी भारतीय सेना पर दे चुके हैं भड़काऊ बयान

गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी अतीत में भारतीय सेना के खिलाफ विवादास्पद बयान दे चुके हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से भी उनकी तीखी बहस हुई थी। जिसके बाद दोनों तरफ से नोक-झोक हुआ था। इंस्टाग्राम पर भी कुछ बदलाव देखे गए हैं। अब भारत में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन और सबा कमर की प्रोफाइल्स दिखाई देने लगी हैं। कई यूजर्स ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि माहिरा खान, हानिया आमिर, फवाद खान और आतिफ असलम जैसे अन्य पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के अकाउंट अब भी भारत में ब्लॉक हैं। पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद का यूट्यूब चैनल भी अभी तक एक्टिव नहीं हुआ है।

इन चैनलों पर अभी लगा है बैन

  • डॉन न्यूज टीवी
  • समा टीवी
  • एआरवाई न्यूज
  • बीओएल न्यूज
  • जियो न्यूज
  • राफ्टर टीवी
  • इरशाद भट्टी
  • द पाकिस्तान रेफरेंस
  • समा स्पोर्ट
  • जीएनएन
  • उजैर क्रिकेट
  • उमर चीमा एक्सक्लूसिव
  • अस्मा शिराज़ी
  • मुनीब फारूक
  • सुनो न्यूज एचडी
  • रजी नामा

भारत सरकार की तरफ से नहीं आया है कोई बयान

चैनल को एक्टिव करने को लेकर भारत सरकार की और से कोई बयान नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ पाकिस्तानी अकाउंट दोबारा कैसे एक्टिव हो गए हैं। अब देखना होगा कि भारत सरकार आगे की क्या कार्रवाई करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com