पाकिस्तान को मात देने के बाद जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने की कप्तान से डिमांड, कहा- 'याद दिला रहा था कि...'

pakistan vs zimbabwe i-was-reminding-craig-ervine-that-he-owes-me-three-watches-now-says-sikandar-raza
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में गुरुवार को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे (Pakistan vs Zimbabwe) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। पर्थ में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान (Pakistan vs Zimbabwe) को हराकर बाबर आजम की टीम को इस बड़े टूर्नामेंट से लगभग बाहर कर दिया है।

पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरुरत थी। लेकिन, जिम्बाब्वे की टीम ने उन्हें यह मैच जीतने से रोक दिया। जिम्बाब्वे की इस बड़ी जीत में ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) का अहम रोल रहा। सिकंदर ने पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। सिकंदर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच चुने जाने के सिकंदर रजा (Sikandar Raza) बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं कि वह इस ऐतिहासिक मौके पर क्या कहें। रजा ने कहा, ‘जब हम ऑस्ट्रेलिया आ रहे थे तब, मैंने अपने कप्तान (क्रेग इर्विन) से कहा कि यदि आप मैन ऑफ द मैच बनोगे तो मैं कोई भी घड़ी पसंद करना, मैं उसे आपके लिए खरीदूंगा। और यदि मैं मैन ऑफ द मैच बना तो, आपको मेरे लिए खरीदना होगा। मैं उन्हें यही याद दिला रहा था कि उन्हें मुझे तीन घड़ियां दिलानी है।’

मैच की बात करें तो, जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में बाबर आज़म की टीम आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। सिकंदर रजा ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके जिसमें शान मसूद (44 रन), शादाब खान (17 रन) और हैदर अली का विकेट शामिल था।

सिकंदर रजा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ हमारे तेज गेंदबाज ने जिस तरीके से शुरुआत की थी, उसे देखना अद्भुत था। हमने खुद का समर्थन किया और अपने आप पर भरोसा बनाए रखा। यह सब बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।' 

Navbharat Live
navbharatlive.com