Shan Masood की इंजरी पर Pakistan T20 World Cup Team के वाइस कैप्टेन Shadab Khan का ताज़ा बयान, देखिए वीडियो में

shadab-khan
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

पाकिस्तान की T20 World Cup टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ शान मसूद (Shan Masood) आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। उनके सिर में गेंद से चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। 23 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup, 2022) मुकाबले से पहले इस घटना से पाकिस्तानी टीम के चाहने वालों को झटका लगा। शान मसूद को लेकर टीम के वाइस कप्तान शादाब खान से बयान दिए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार, 21 अक्टूबर को नेट प्रैक्टिस के दौरा  मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) ने एक स्पिन गेंदबाज की गेंद को खेलते हुए एक ऊंचा शॉट लगाया, जो सीधे मसूद के सिर पर जा लगी थी।

https://twitter.com/hamxashahbax21/status/1583386841067421697?t=gJq_YKUsDPv7C8MUdv5t2w&s=19

चूंकि, शान मसूद ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, चोट ज़ोर की लगी। दरअसल, शान अपनी बैटिंग की बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। बॉल सिर पर लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और चोट के दर्द से कराहने लगे थे।

https://twitter.com/waqas464/status/1583409223899414529?t=3q3YxxapnyLlBh-AhdeoYQ&s=19

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम के वाइस कैप्टेन शादाब खान (Shadab Khan) ने अपने बयान में कहा, "उसे (शान मसूद) एक सेंसिटिव जगह पर चोट लगी है। मुझे उसकी मौजूदा स्थिति की जानकारी नहीं है। लेकिन, उसने हमारे फिजियो द्वारा किए गए टेस्ट को पास कर लिया है। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल गया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।"

आपको याद दिला दें कि शान मसूद (Shan Masood) ने इसी साल सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज (PAK vs ENG T20I Series, 2022) में अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket में कदम रखा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उस सीरीज के सभी 7 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। उनके बल्ले से उस सीरीज में 2 हाफ सेंचुरी भी निकली थी। लेकिन, हाल ही न्यूजीलैंड में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में वे बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड के सामने रन बनाते हुए कड़ा संघर्ष करते नजर आए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com