WTC से बाहर हुआ Pakistan, दुश्मन देश में Virat Kohli के चाहनेवालों में बढ़ी दीवानगी, जानिए पूरा माजरा

virat kohli-fan-kills-rohit-sharma-fan-in-tn-murder-sparks-social-media-outrage-as-arrest-kohli-trends
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद पाकिस्तान के दौरे में टेस्ट सीरीज खेल रही है। 3 मैचों की जारी टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को धूल चटाकर सीरीज तो जीती ही, पाकिस्तान की इन हार ने उसे ICC World Test Championship 2021-23 की रेस से बाहर भी कर दिया।

पाकिस्तान की हार और WTC की रेस से बाहर हो जाने पर सोशल मीडिया में उबाल आया हुआ है। वहीं, भारत के धमाका बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए पाकिस्तान से पाकिस्तानी फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है। पाकिस्तानी फैंस की चाहता है कि उनके चहेते किंग कोहली पाकिस्तान जाकर खेलें। Asia Cup का अगला टूर्नामेंट पाकिस्तान में कराया जाए और वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को पाकिस्तान के मैदानों में खेलते देखें।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1602169764771942400?t=7HI-7LZMycBcK3Y48VfTGA&s=19

लेकिन, लगता नहीं कि पाकिस्तान की मेज़बानी में भारतीय टीम Asia Cup के आगामी टूर्नामेंट में खेलने पाकिस्तान जाएगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की मेज़बानी में किसी न्यूट्रल वेन्यू में अगला सीज़न कराया जा सकता है। जिसका पाकिस्तान विरोध कर रहा है। इस बात को लेकर अभी तस्वीर साफ़ नहीं हुई है।