-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Legends Reaction On Pakistan Loss Against Bangladesh
बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद कराह रहे पूर्व पाक खिलाड़ी, दिग्गजों ने बताया पीड़ादायक
- Written By: मृणाल पाठक
पाकिस्तान क्रिकेट मंगलवार को दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट की हार के साथ अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने 0-2 से श्रृंखला गंवाने को ‘पीड़ादायक' करार दिया।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट (सौजन्यः एक्स)
रावलपिंडी: पाकिस्तान को बांग्लादेश ने उसी के घर पर करारी मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान का सुपड़ा साफ किया है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 10 विकेट और दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से पाकिस्तान को मात देकर 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया है। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने इस हार को ‘पीड़ादायक’ करार दिया।
यह पाकिस्तान की घरेलू मैदान पर पिछले 10 टेस्ट मैच में छठी हार है और यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट और श्रृंखला में हराया। पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा, ‘‘यह पीड़ादायक है कि हमारा क्रिकेट इस स्तर पर आ गया है। बांग्लादेश को उनके अनुशासित प्रदर्शन के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए। लेकिन जिस तरह से इस श्रृंखला में हमारी बल्लेबाजी ढह गई है, वह एक बुरा संकेत है।”
दूसरे टेस्ट की एकादश ने पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर दिया जबकि नसीम शाह को आराम दिया गया जिसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में दबदबा बनाया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का पहली पारी में स्कोर छह विकेट पर 26 रन कर दिया था लेकिन शतकवीर लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने शानदार साझेदारी करके अपनी टीम को उबारा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
किसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
MIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
मियांदाद का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में कलह के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ खिलाड़ियों को दोष नहीं दूंगा क्योंकि पिछले डेढ़ साल में बोर्ड (पीसीबी) में जो कुछ भी हुआ है और कप्तानी तथा प्रबंधन में बदलाव ने टीम को प्रभावित किया है।”
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, लॉर्ड्स में मिलेगा टेस्ट क्रिकेट का नया ‘लॉर्ड’
पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि तीन श्रृंखला हारना और नौ टेस्ट मैचों में घरेलू मैदान पर जीत दर्ज नहीं कर पाना चिंताजनक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, ‘‘घरेलू श्रृंखला को हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराने का हमारा सबसे अच्छा मौका माना जाता था। लेकिन ऐसा होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है।”
दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा कि जब कोई टीम मानसिक रूप से हार के सिलसिले में प्रवेश करती है तो वापसी करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बल्लेबाजों ने अतीत में रन बनाए हैं लेकिन अभी मुझे लगता है कि उन्हें इस संकट से उबरने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है।”
इस हार के साथ पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के करीब पहुंचने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। कप्तान शान मसूद के रन नहीं बनाने से कप्तान के रूप में उनका बुरा प्रदर्शन और खराब हो गया है क्योंकि अब वे स्वदेश में सभी पांच टेस्ट हार चुके हैं और उन्हें सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म ने उनकी परेशानियां बढ़ाई हैं।
खबर यह है कि टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी और सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी और चयनकर्ताओं को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और कम होगा। इस बीच गिलेस्पी और हाई परफोर्मेंस कोच टिम नीलसन छोटे ब्रेक के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pakistan legends reaction on pakistan loss against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










