पाकिस्तान का जबरदस्त 'कमबैक', न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर फ़ाइनल में की एंट्री

PAK beat new zealand
PIC: PCB/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) का सामना हुआ। जहां, पाकिस्तान ने शानदार तरीके से 7 विकेट से जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।   

इस सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज़्यादा डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबजी की और 2 विकेट हासिल किए। जबकि मोहम्मद नवाज़ ने भी एक विकेट हासिल की। 

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1590304856312467457

बता दें कि, पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं हुई थी। एक समय ऐसा भी आया था जब उम्मीद भी नहीं थी कि, पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी पहुंचेगी। क्योंकि, टीम की हालत कुछ ऐसी हो गई थी कि, मानों अब वह सुपर 12 राउंड से ही बाहर हो जाएगी। लेकिन, फिर टीम की अच्छी किस्मत की वजह से वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। 

दरअसल, साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स के खिलाफ जब हार गया, तब पाकिस्तान और बांग्लादेश के सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना बढ़ गई थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-12 के आखिरी मुकाबले में हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

वहीं, सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां, न्यूजीलैंड की शुरुआत बिलकुल भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने फिन एलन को अपना शिकार बना लिया था। उसके बाद टीम निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बना पाए थे। 

उसके बाद जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफी दमदार रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आज़म ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान ने यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा कर दिया था। जिसके टीम ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com