भारत के खिलाफ खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए शाहीन शाह अफरीदी, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

pakistan cricketer shaheen-afridi-says-thanks-to-physio-before-departs-to-australia-for-t20-world-cup 2022
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड को 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। अफरीदी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 

शाहीन एक महीने से ज्यादा समय से लंदन (London) के प्रीमियर लीग क्लब क्रिस्टल पैलेस में थे। वहां वह अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। शाहीन अफरीदी ने ट्विटर पर अपने फिजियो के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में सबको धन्यवाद कहा है। 

अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में लगी थी। शाहीन अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप टीम  पक्की कर चुके हैं। अफरीदी की गिनती मौजूदा समय के बेस्ट तेज गेंदबाजों में की जाती है। बता दें कि, पाकिस्तान की टीम इस समय न्यूजीलैंड में टी20 ट्राई सीरीज खेल रही है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपना पहला मैच भारत (India vs Pakistan)के खिलाफ खेलने वाला है। यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजरें शाहीन अफरीदी पर होंगी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com