'भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट खत्म…', धमकी के बीच PCB अध्यक्ष रमीज राजा का वीडियो वायरल

ramiz
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: पाकिस्तान अगले साल होने वाली एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की मेजबानी करने वाला है। ऐसे में ये बात साफ़ है कि, इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए टीमों को पाकिस्तान जाना होगा। लेकिन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यह साफ कर दिया है कि, टीम इंडिया (Team India) पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। जय शाह (Jay Shah) के इस बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। 

भले ही जय शाह का यह बयान मंगलवार का है, लेकिन इसकी आंच अब तक फैली हुई है। जय शाह के इस बयान के बाद तुरंत ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) की ओर से भी सख्त बयान सामने आया है। पीसीबी ने अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) से नाम वापस लेने की भी धमकी दे दी है। जिसके बाद अब रमीज राजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

https://twitter.com/adityaraj2kfrek/status/1582330207179919360

इस वायरल वीडियो में रमीज कहते हुए नज़र आ रहे हैं, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ICC की फंडिंग पर 50% चलता है। आईसीसी फंडिंग यह है कि वह जो टूर्नामेंट्स कराते हैं। उससे मिले पैसों को अपने सदस्य देशों में बांटते हैं। और आईसीसी को फंडिंग 90% भारतीय मार्केट से आती है। ऐसे में एक तरह से भारतीय बिजनेस हाउसेस ही पाकिस्तान क्रिकेट को चला रहे हैं। कल को अगर भारतीय प्रधानमंत्री यह सोच लें कि हमको पाकिस्तान को फंडिंग नहीं देंगे, तो यह क्रिकेट बोर्ड (PCB) खत्म भी हो सकता है।

ज्ञात हो कि, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है। इस समय क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं। हालांकि, भारत को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले का फैंस को काफी बेसब्री से इंतज़ार रहता है। यह मुकाबला दिवाली से ठीक एक दिन पहले खेला जाना है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com