पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का खेलप्रेमियों को नए साल का तोहफ़ा, NZL vs PAK के 'इस' मैच में स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री

PAK vs NZL Test Match
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने न्यूज़ीलैड  के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (New Zealand vs Pakistan Test Series, 2022-2023) के 2 जनवरी से कराची में खेले जाने वाले आखिरी मैच में स्टेडियम में फ्री एंट्री की घोषणा की है। 

गौरतलब है कि इससे पहले खेले गए सीरीज के पहले मैच में स्टेडियम में दर्शक नहीं के बराबर थे। Pakistan Cricket Board ने अपने ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा, “दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री के लिए सिर्फ CNIC (Identity Card) लानी होगी। दर्शक  प्रीमियम और फर्स्ट क्लास स्टैंड, किसी में भी बैठकर फ्री में से मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।"

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1609122348179030016?t=Anai5xVF8bSEEhEzvAXnQw&s=19

इस सीरीज का पहला मैच बीते शुक्रवार ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज (New Zealand vs Pakistan ODI Series, 2023) भी खेली जाएगी। तीनों मैच कराची में होंगे।

न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज

NZL vs PAK Test Series

पहला टेस्ट : 26 से 30 दिसंबर, 2022 - ड्रॉ

दूसरा टेस्ट : 2 से 6 जनवरी, 2023

NZL vs PAK ODI Series, 2023 शेड्यूल

पहला मैच : 9 जनवरी, 2023

दूसरे मैच : 11 जनवरी, 2023

तीसरा मैच : 13 जनवरी, 2023