

नई दिल्ली: जब से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में पाकिस्तान टीम जिम्बाब्वे (IND vs PAK) से हारी है, तब ट्रोलर्स एक मौका नहीं छोड़ रहे पाक टीम को ट्रोल करने का। अब लोगों ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) के इंग्लिश को निशाना बनाया है। ये बात तो सभी को पता है कि, पाकिस्तान टीम अपनी कमजोर इंग्लिश के लिए जानी जाती है। ऐसे में अब इस बार बाबर आजम (Babar Azam) ही इसका शिकार हो गए हैं।
दरअसल, पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अपनी ख़राब इंग्लिश के लिए ट्रोल (Babar Azam Troll) हो रहे हैं। सोशल मीडिया (Social Media) यूज़र्स ने बाबर आजम का एक 7 साल पुराना ट्वीट ढूंढ निकाला है। इस ट्वीट में बाबर ने इंग्लिश में सिर्फ 'वेलकम जिम्बाब्वे' लिखा है, लेकिन इसमें उन्होंने जो जिम्बाब्वे (Zimbabwe) की स्पेलिंग लिखी है, वो गलत है। इसी वजह से वह आज ट्रोल हो गए हैं। यह सब टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद हुआ है।
https://twitter.com/babarazam258/status/600522464423243776
बाबर आजम का यह ट्वीट मई 2015 का है। उस समय जिम्बाब्वे टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था। तब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। उसी समय जब जिम्बाब्वे टीम पाकिस्तान पहुंची थी, तब बाबर आजम ने उन्हें वेलकम करने के लिए यह ट्वीट किया था। उस समय बाबर ने लिखा था, 'Welcome Zimbaway।' बस फिर क्या था, बाबर इस ट्वीट के कारण ही अब ट्रोल हो रहे हैं।
बाबर आजम को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये जो तुमने जिम्बाब्वे की गलत स्पेलिंग लिखी है, उसका बदला लिया है उन्होंने।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट से पाकिस्तान का स्वागत है।' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'वेलकम जिम्बाबर।'
https://twitter.com/Itz_Saranvj/status/1585669018827968512
https://twitter.com/TatyaVinc/status/1585894938205892608
https://twitter.com/ravia123ash/status/1585679791017308160
गौरतलब है कि, ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम अब तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है। अब तक खेले गए दो मैचों में पाकिस्तान को केवल हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत ने चार विकेट से हराया था। जबकि, दूसरे मैच में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे से एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही मुकाबले आखिरी ओवर के आखिरी बॉल तक खेले गए थे।