-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pacer Nahid Rana Looks Ahead To The Upcoming Challenge In The India Series
अपनी रफ्तार की बदौलत खुद की पहचान बनाएंगे नाहिद राणा, अब भारत के खिलाफ भी दिखाएंगे जलवा
- Written By: प्रिया जैस
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला पर लगी हैं। भारत के साथ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लदेश के युवा गेंदबाज अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

नाहिद राणा (सौजन्य-एक्स)
ढाका : पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद अब बांग्लादेश के ये युवा खिलाड़ी भारत की टीम के साथ खेलने के लिए उत्सुक नज़र आ रहे है। बांग्लादेश के इस युवा खिलाड़ी नाहिद राणा ने भारत के खिलाफ मुकाबले की पूरी तैयारी कर ली है।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला पर लगी हैं।
150 किमी प्रति घंटे की है रफ्तार
यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज निरंतर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया
Under-19 World Cup: भारतीय शेरों ने बंग्लादेशी टाइगर्स के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने 18 रनों से जीता मुकाबला
Under-19 World Cup में आयुष म्हात्रे ने बांग्लादेश कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, मैदान पर दिखा तनाव; देखें VIDEO
Under-19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर
बांग्लादेश क्रिकेट ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राणा ने कहा,‘‘निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हमने अभ्यास शुरू कर दिया है। हम जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक हम मैच के लिए तैयार रहेंगे। ”
Pacer Nahid Rana reflects on the historic win against Pakistan and looks ahead to the upcoming challenge in the India series.#BCB #Cricket #BDCricket #Bangladesh #INDvsBAN pic.twitter.com/QEydoWkcjL — Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 10, 2024
यह भी पढ़ें- तेलुगु टाइटन्स vs बेंगलुरु बुल्स से होगा PKL सीजन 11 का आगाज, जानें पूरा शेड्यूल
उन्होंने कहा,‘‘ भारत की टीम बहुत अच्छी है लेकिन जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी उसे जीत मिलेगी।” राणा ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और इस मैच में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार निकाल कर लोगों का ध्यान खींचा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
राणा ने आगे कहा,‘‘पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले मैंने कहा था कि मैं अपने देश के लिए कुछ हासिल करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि मुझसे जो उम्मीद की गई थी उस पर मैं खरा उतरा।”
19 सितंबर से टेस्ट सीरीज
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जहां की पिच से उछाल मिलने की उम्मीद है। राणा से पूछा गया कि वह क्या फिर से 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा,‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। रफ्तार को लेकर आप हमेशा भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यह लय पर निर्भर करता है।”
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल का बर्थडे पार्टी वीडियो हुआ वायरल, खास दोस्तों के साथ किया सेलिब्रेट
उन्होंने कहा,‘‘मैंने कोई गति तय नहीं की है। मैं केवल टीम की रणनीति पर अमल करने की कोशिश करता हूं। मेरे दोस्त और मेरे गांव के लोग मेरे प्रदर्शन से वास्तव में बहुत खुश हैं।”
राणा ने कहा,‘‘मैं किसी की तरह नहीं बनना चाहता हूं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं। मैं बांग्लादेश का नाहिद राणा के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। मैं किसी खास गेंदबाज का अनुसरण नहीं करता हूं। मैंने प्रत्येक से कुछ ना कुछ सीखा है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pacer nahid rana looks ahead to the upcoming challenge in the india series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














