12 रन पर मिला जीवनदान, और इस बल्लेबाज़ ने ठोक दी सेंचुरी, जानिए श्रीलंका की दर्द-ए-दास्तां

Phillips
PTI Photo
Published on: 
Updated on: 

विनय कुमार

शनिवार, 29 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच (NZL vs SRL T20 World Cup, 2022) खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए धाकड़ बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स (Glen Philips) की जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंका को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन, टारगेट चेज़ करने मैदान में उतरी श्रीलंका की समूची टीम ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और टिम साउदी (Tim Southee) की खतरनाक तेज़ बोलिंग के सामने 102 रन पर ढेर हो गई। 

गौरतलब है कि, न्यूजीलैंड ने अपनी बल्लेबाज़ी में पावरप्ले के अंदर 15 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। उसके बाद आए ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल की जोड़ी पिच पर जम गई और उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों को जमकर तोड़ा। ग्लेन फिलिप्स ने सिर्फ़ 64 गेंदों में 10 जानदार चौके और 4 शानदार चौकों की मदद से 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

डेरिल मिचेल ने भी 24 बॉल में 22 रन बनाए। डोनोंके बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स को 12 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। श्रीलंका ने उनका कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्हें एक और जीवनदान मिला था। वो नहीं रुके और जबरदस्त सेंचुरी ठोक दी। 

गौरतलब है कि चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे न्यूज़ीलैंडके बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स को 12 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था। उनका एक आसान कैच श्रीलंका से छूट गया था। फिर उन्होंने संभलकर खेलते हुए 39 गेंदों में 1 छ्क्का और 5 चौके की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद सिर्फ़ 61 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से सेंचुरी भी पूरी की। 104 रन के निजी स्कोर पर वे आउट हो गए, लेकिन टीम को सम्मानजनक स्थिति तक उन्होंने पहुंचाया। श्रीलंका को उस छूटे कैच का दर्द सालता रहेगा।