NZ vs AFG मुक़ाबला इस वजह से हो गया रद्द, क्या IND vs NED के कल के मैच में भी मंडराया 'इसका' खतरा

NZ vs AFG
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 के जारी टूर्नामेंट में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मैच शेड्यूल था। लेकिन, बारिश की वजह से इस मैच की शुरुआत भी नहीं हो सकी और मैच रद्द हो गया।

गौरतलब है कि इस मैच में एक गेंद भी नहीं खेला जा सका। मैच रद्द होने के कारण ICC के नियमों के मुताबिक, दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिए गए हैं।

आज ही एक और मैच खेला गया था इसी मैदान पर (Melbourne Cricket Ground, Melbourne, Australia) इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच (IRE vs ENG T20 World Cup, 2022)। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला था। आयरलैंड ने पहले बारिश करते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाए थे और इंग्लैंड को जीत के लिए 158 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। लेकिन, झमाझम बारिश आ गई और मैच वहीं समाप्त कर दिया गया और डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार आयरलैंड 5 रनों से जीत गया।

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप के टीम के सेमीफाइनल की रेस अब न्यूज़ीलैंड की राह थोड़ी और कठिन हो सकती है। न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड के अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। जबकि, इंग्लैंड ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। फिलहाल, Super-12 के Group-1 में न्यूजीलैंड के 2 मैचों में 3 प्वाइंट्स हो गए हैं और अफगानिस्तान के नाम अब 2 मैचों में 1 प्वाइंट्स हो गए हैं।

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1585217209449709571?t=lFLh9mKSkkUWP4rwDeNkUg&s=19

भारत दूसरा मुकाबला नीदरलैंड ने खिलाफ कल, गुरूवार, 27 अक्टूबर को (IND vs NED T20 World Cup, 2022) Sydney Cricket Ground में खेला जाना है। लेकिन, मौसम विभाग का अनुमान है कि कल सिडनी में मौसम अनुकूल रहेगा। खेल में बारिश की संभावना फिलहाल तो नहीं है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आकाश में बादल छाए रहने की संभावना 10% ही है। लेकिन, मौसम है कब करवट ले ली, कोई नहीं जानता।

Navbharat Live
navbharatlive.com