-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- New Zealand Vs Afghanistan Test Match Postponed Due To Rain
NZ vs AFG: लगातार चौथे दिन भी नहीं पड़ी एक भी गेंद, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
- Written By: प्रिया जैस
इस बार न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में एक बार भी किसी भी दिन गेंद नहीं पड़ी है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट बारिश का साया खत्म होते नज़र नहीं आ रहा है। इससे पहले फील्ड से संबंधित मामलों में मैच नहीं हो पाए थे और अब बारिश के कारण नहीं हो पा रहे है।

मैच रद्द (सौजन्य-एक्स @mufaddal_vohra)
ग्रेटर नोएडा: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट बारिश का साया खत्म होते नज़र नहीं आ रहा है। जब चौथे दिन भी बारिश के चलते न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला नहीं हो सका। बारिश के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल धुल गया।
बारिश के बाद इसकी जानकारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी। इस बार न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में एक बार भी किसी भी दिन गेंद नहीं पड़ी है। इससे पहले फील्ड से संबंधित मामलों में मैच नहीं हो पाए थे और अब बारिश के कारण नहीं हो पा रहे है।
टॉस के बाद बारिश
दोनों टीमों के बीच टॉस सुबह नौ बजे होना था लेकिन भारी बारिश के कारण चौथे दिन भी खेल रद्द करना पड़ा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टीमों के बीच चौथे दिन का खेल लगातार बारिश के कारण नहीं हो सकेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें- महिला टी20 विश्व कप के लिए ICC ने किया टिकटों का ऐलान, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री
लगातार चार मैच रद्द
बारिश के कारण अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल धुल गया।
Day 1 – Called Off.
Day 2 – Called Off.
Day 3 – Called Off.
Day 4 – Called Off. – The story of the Afghanistan Vs New Zealand Test match in Noida. pic.twitter.com/Nwtq6KigHL — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 12, 2024
इसमें कहा गया,‘‘ स्टेडियम का मुआयना करके कल सुबह खेल आठ बजे शुरू करने के बारे में फैसला लिया जायेगा।” पिछले चार दिन में इस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। पहले दो दिन आउटफील्ड गीली थी जिससे अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिये इस मैदान की तैयारी पर भी सवाल उठे हैं।
इतिहास में अब तक 7 ऐसे मैच
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सात ही मैच ऐसे हुए हैं जो एक भी गेंद फेंके बिना रद्द किये गए हों। न्यूजीलैंड टीम का 1998 में डुनेडिन टेस्ट भी बारिश के कारण इसी तरह रद्द हुआ था। अफगानिस्तान इस मैच की मेजबान है जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें- एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने लिया बड़ा फैसला, जल्द शुरू होगा महिला अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट
आईसीसी से 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद यह उसका दसवां टेस्ट है। यह टेस्ट आईसीसी विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है। न्यूजीलैंड टीम अब श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जिसके बाद भारत में 16 अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
New zealand vs afghanistan test match postponed due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM










