U-19 World Cup के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, टॉम जोन्स को सौंपी गई कमान; इन प्लेयर्स को मिला मौका

ICC Men's Under-19 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टॉम जोन्स की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टूर्नामेंट 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा।
New Zealand Announced Team for U-19 World Cup
टॉम जोन्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

New Zealand Announced Team for U-19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत अगले महीने 15 जनवरी से हो रही है। इस वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें अपनी दल का ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड की टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ने टॉम जोन्स की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से 6 फरवरी तक होना है।

न्यूजीलैंड ने टॉम जोन्स को उनके अनुभव को देखते हुए कप्तानी सौंपी है। जोन्स अपना दूसरा विश्व कप खेलेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी ने ओटागो के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करते हुए 119 रन बनाए थे। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बल्लेबाज स्नेहित रेड्डी और विकेटकीपर आर्यन मान, ओटागो के तेज गेंदबाज मेसन क्लार्क और ऑकलैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर जसकरण संधू को टीम में जगह दी गई है।

रेड्डी और क्लार्क ने इसी साल लिस्ट ए में किया था डेब्यू

रेड्डी और क्लार्क ने इस साल की शुरुआत में अपने-अपने मेजर एसोसिएशन के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया था और जोन्स के साथ दक्षिण अफ्रीका में हुए हाल में हुए टूर्नामेंट में भी शामिल हुए थे। रेड्डी ने नेपाल के खिलाफ 147 रन की पारी खेली थी, जबकि क्लार्क ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 62 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

17 साल के बैटर ह्यूगो बोग को पिछले सप्ताह लिंकन में राष्ट्रीय अंडर-19 टूर्नामेंट में ओटागो के लिए किए गए उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से चुना गया है। ऑकलैंड के ब्रैंडन मैट्जोपोलस, मार्को एल्पे और जैकब कॉटर को भी टीम में शामिल किया गया है। हैरी बर्न्स और फ्लिन मोरे टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेंगे।

हेड कोच डेवसिच ने क्या कहा?

हेड कोच डेवसिच ने कहा, "प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच 15 नाम का चयन हमारे लिए बेहद मुश्किल था, लेकिन हमें लगता है कि हमने सही संतुलन बना लिया है।" टीम 2 जनवरी को रवाना होगी और 9 जनवरी को टूर्नामेंट का वार्म-अप पीरियड शुरू होने से पहले बुलावायो में एक ट्रेनिंग कैंप लगाएगी।

अंडर-19 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम

टॉम जोन्स (कप्तान), मार्को एल्पे, ह्यूगो बोग, हैरी बर्न्स, मेसन क्लार्क, जैकब कॉटर, आर्यन मान, ब्रैंडन मैटजोपोलोस, फ्लिन मोरे, स्नेहिथ रेड्डी, कैलम सैमसन, जसकरन संधू, सेल्विन संजय, हंटर शोर, हैरी वेट। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com