- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ms Dhoni Breaks Suresh Rainas Record To Become Leading Run Scorer To Csk
CSK के लिए MS Dhoni ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धोनी ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। धोनी ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

महेंद्र सिंह धोनी (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धोनी ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। धोनी ने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। एमएस धोनी ने आरसीबी के खिलाफ 30 रन बनाते ही चेन्नई के लिए 4699 रन बना लिए हैं।
धोनी ने सुरेश रैना के 4687 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा और आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के सर्वकालिक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। धोनी को रैना के रिकॉर्ड को पार करने के लिए आरसीबी के खिलाफ़ खेले गए आईपीएल 2025 के मैच में 19 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने सीएसके की पारी के 20वें ओवर में छक्का मारकर यह उपलब्धि हासिल कर लिया।
शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मैच चेन्नई स्थित फ्रेंचाइज़ी के लिए धोनी का 236वां मैच था और अब उनके नाम 4699 रन हैं। रैना ने सीएसके के लिए 176 आईपीएल मैचों में 4687 रन के साथ अपना आईपीएल करियर समाप्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के बीच मालदीव पहुंचे RCB के सभी प्लेयर, गुजरात से हार के बाद वैकेशन पर निकली टीम- देखें VIDEO
CSK vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेंगे गायकवाड़ और पांड्या, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन
- एमएस धोनी- 4699
- सुरेश रैना- 4687
- फाफ डू प्लेसिस- 2721
- ऋतुराज गायकवाड – 2433
- अंबाती रायडू – 1932
चेन्नई की खराब शुरुआत
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। 8 रन के स्कोर पर चेन्नई ने दो विकेट गंवा दिए। राहुल त्रिपाठी ने 5 और रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद दीपक हुड्डा 4 और सैम करन 8 रन बनाकर चलते बने। चेन्नई ने 52 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। उसके बाद रचिन रविंद्र के रूप में पांचवां झटका लगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरसीबी ने 50 रनों से जीता मुकाबला
रचिन रविंद्र 41 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद शिवम दुबे 19 रन बनाकर चलते बने। रविचंद्रन अश्विन 11 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा अंत में कुछ शॉट्स खेले लेकिन 25 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में धोनी ने नाबाद 30 रन बनाकर मेला लूट लिया लेकिन जीत नहीं दिला सके। चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 146 रन ही बना सके। आरसीबी ने इस मुकाबले को 50 रनों से जीत लिया है। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3, दयाल ने 2, लिविंगस्टन ने 2 और भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट चटकाए।
Ms dhoni breaks suresh rainas record to become leading run scorer to csk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
May 02, 2026 | 10:28 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














