SRH vs PBKS: मोहम्मद शमी ने करवाई जगहंसाई, IPL के इतिहास में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बिना किसी विकेट के चार ओवर में 75 रन खर्च किया। इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
मोहम्मद शमी ने करवाई जगहंसाई, IPL के इतिहास में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत लिया। हालांकि इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बिना किसी विकेट के चार ओवर में 75 रन खर्च किया। इसके साथ ही वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम है। इंग्लैंड के क्रिकेटर ने 23 मार्च को हैदराबाद में खेले गए आईपीएल 2025 मैच के दौरान SRH के खिलाफ रियान पराग की अगुवाई वाली टीम के लिए अपने कोटे के चार ओवरों में 76 रन दिए।

आईपीएल में सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़े

स्थान गेंदबाज़ टीम विपक्षी टीम ओवर रन विकेट स्थान तारीख
1 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद 4 76 0 हैदराबाद 23 मार्च 2025
2 मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद पंजाब किंग्स 4 75 0 हैदराबाद 12 अप्रैल 2025
3 मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस दिल्ली कैपिटल्स 4 73 0 दिल्ली 24 अप्रैल 2024
4 बासिल थंपी सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 70 0 बेंगलुरु 17 मई 2018
5 यश दयाल गुजरात टाइटंस कोलकाता नाइट राइडर्स 4 69 0 अहमदाबाद 9 अप्रैल 2023

शमी ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने पहले ओवर में 14 रन दिए। इस ओवर में आखिरी तीन गेंदों पर पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने तीन चौके मारे। वहीं शमी के दूसरे ओवर में प्रियांश आर्य ने पहली दो गेंदों पर दो छक्के और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इस ओवर में मोहम्मद शमी ने 23 रन खर्च किए।

20वें ओवर में शमी ने खर्च किए 27 रन

इसके बाद शमी पारी का 13वां ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने 11 रन खर्च किए। यह शमी का सबसे किफायती ओवर रहा। उसके बाद 20वें ओवर में शमी के एक ओवर में पंजाब के बल्लेबाजों ने 27 रन बटोरे। पंजाब किंग्स के मार्कस स्टोइनिस ने शमी के चार गेंदों पर चार छक्का लगाकर स्कोर को 245 रनों तक पहुंचा दिया। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शमी से पहले मोहित शर्मा के नाम था ये अनचाहा रिकॉर्ड

शमी से पहले आईपीएल में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे खराब गेंदबाजी का रिकॉर्ड मोहित शर्मा के नाम था। 24 अप्रैल 2024 को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2024 मैच के दौरान जीटी की ओर से खेलते हुए मोहित ने चार ओवर में 73 रन लुटाए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com