-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Cape Town Won First Title Of Sa20 After Defeat Sunrisers Eastern Cape In Final
SA20: MI केपटाउन ने रचा इतिहास, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर जीता पहला खिताब, ट्रॉफी की हैट्रिक का टूटा सपना
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) का खिताब एमआई केपटाउन ने अपने नाम किया। एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार एसए टी20 का खिताब जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) का खिताब एमआई केपटाउन ने अपने नाम किया। एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर पहली बार एसए टी20 का खिताब जीता। इस जीत के साथ सनराइडर्ज ईस्टर्न केप का हैट्रिक खिताब जीतने का सपना-सपना ही रह गया। वहीं एमआई की फ्रेंचाइजी ने अब जितने भी लीग में टीम उतारी है, सभी में टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया है।
एमआई की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल, इंटरनेशनल लीग टी20 और मेजर लीग क्रिकेट के बाद अब साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीम विजेता बनी। इस फ्रेंचाइजी ने अब चौथी टी20 लीग में भी अपनी सफलता की कहानी लिख दी है। मुंबई इंडियंस, एमआई न्यूयॉर्क, एमआई एमिरेट्स और अब एमआई केपटाउन ने एमआई परिवार की ट्रॉफी तालिका में इजाफा कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
एमआई ने टॉस जीतकर पहले की बल्लेबाजी
फाइनल मुकाबले में एमआई केपटाउन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन ने शानदार शुरुआत की। पहले पावरप्ले के दौरान लगभग 9 रन प्रति ओवर से रन बनाए। हालांकि इस दौरान दो विकेट भी गिरा। लेकिन रन बनाने की गति कम नहीं हुई। एक बल्लेबाज आउट होता तो दूसरा बल्लेबाज आकर छक्के और चौका लगाने लगता। एमआई केपटाउन ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
सभी बल्लेबाजों ने खेली उपयोगी पारी
एमआई केपटाउन के लिए रायन रिकलटन ने शानदार शुरुआत दी। रिकलटन ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 1 चौके लगाए। वहीं रासी वान डर डुसेन ने 23 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 छक्के निकले। इसके बाद कॉनर एस्टरहाउजन ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। इस दौरान दो छक्का और दो चौके लगाए। जॉर्ज लिंडे ने 20 रन बनाए। उन्होंने 3 छक्के लगाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 38 रन बनाए। अंत में डेलानो पॉटजीटर ने नाबाद 13 रन बनाए।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए मार्के यानसेन की शुरू के दो ओवरों में खूब पिटाई हुई। लेकिन डेथ ओवर में वापसी करते हुए 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं रिचर्ड ग्लीसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 2, लियम डॉसन ने 40 रन देकर 2, क्रेग ओवर्टन ने 1 और एडन मारक्रम ने 1 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी सनराइजर्स की टीम
तीसरे बार खिताब जीतने के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सानराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम महज 105 रनों पर ही ढेर हो गई। सनराइजर्स के लिए केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। टोनी डीजॉर्जी ने 26, टॉम एबेल ने 30 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 15 रन बनाए। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज योगदान देने में सफल नहीं रहा। जिस कारण सनराइजर्स 76 रनों से हार मिली।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

एमआई केपटाउन के लिए कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। कगिसो रबाडा ने 25 रन देकर 4 विकेट लिए। उसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 9 रन देकर 2, राशिद खान ने 19 रन देकर 1, जॉर्ज लिंडे ने 20 रन देकर 2 और कॉर्बिन बॉश ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाए और मुकाबले को जीत लिया। इसके साथ ही इस लीग में एमआई की टीम पहली बार चैंपियन बन गई।
Mi cape town won first title of sa20 after defeat sunrisers eastern cape in final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














