जसप्रीत बुमराह की तरह इस खिलाड़ी की भी होगी सर्जरी, जानें किस देश में कितने दिनों तक चलेगा इलाज

भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ की समस्या से निजात पाने के लिए सर्जरी करवाएंगे। मयंक का सर्जरी न्यूजीलैंड में होगा और वो सर्जरी के बाद वहां 22 से 25 से रहेंगे।
जसप्रीत बुमराह की तरह ही होगी इस खिलाड़ी की भी सर्जरी, जानें किस देश में कितने दिन चलेगा इलाज
मयंक यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले कुछ समय से चोट से परेशान है। वो अब पीठ की सर्जरी करवाने का फैसला कर लिया है। यह सर्जरी जाने-माने सर्जन डॉ. शाउटन करेंगे। पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की पीठ की सर्जरी कर चुके हैं। कैमरन ग्रीन की वापसी भी हो गई है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलते दिखेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मयंक की पीठ की समस्या का इलाज उसी योजना के तहत किया जाएगा, जैसा कि बुमराह के मामले में अपनाया गया था। यह इसलिए अपनाया जा रहा है कि ताकि तेज गेंदबाज मयंक अग्रवाल लंबे समय तक खेल सके। उन्हें इस प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। वो सर्जरी के लिए जल्द ही न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

सर्जरी के बाद मंयक यादव 22 से 25 वहीं रहेंगे। ताकि इलाज के बाद उनका अच्छे से ध्यान रखा जाएगा और रिकवरी कैसी हो रही है, इसपर भी नजर रखा जा सके। सर्जरी के बाद मयंक यादव को पीठ की समस्या से छुटकारा मिलेगा। भारतीय क्रिकेट के प्रमुख व्यक्ति इसको लेकर आश्वसत हैं।

चोटों से प्रभावित रहा मयंक का हालिया करियर

मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए पदार्पण किया था। हालांकि, उसके तुरंत बाद उन्हें पीठ में खिंचाव की समस्या हुई, जिससे वह 2024/25 के घरेलू सीजन से बाहर हो गए। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में वापसी की और मुंबई एवं पंजाब के खिलाफ दो मैच खेले। इन मैचों में उनकी गेंदबाज़ी की रफ्तार 130 किमी/घंटा के आसपास रही, जो उनकी पिछली स्पीड से काफी कम थी। उन्होंने धीमी गेंदों और कटर जैसी विविधताओं का सहारा लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते टूर्नामेंट में 10 दिनों का विराम लगा, जिसके बाद जब आईपीएल दोबारा शुरू हुआ, तब तक मयंक अपनी पीठ की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। उनकी अनुपस्थिति में लखनऊ फ्रेंचाइज़ी ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रुरके को उनकी जगह टीम में शामिल किया।

सर्जरी के बाद मयंक को वापसी का मिलेगा मौका

बुमराह की तरह मयंक यादव के लिए भी यह सर्जरी एक नया मौका हो सकती है। अगर वे पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापसी करते हैं, तो न सिर्फ आईपीएल में बल्कि भारतीय टीम में भी उनकी पुनः एंट्री की संभावना प्रबल हो जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com