DC vs KKR: दिल्ली को मिली हार के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ा थप्पड़, फिर KKR के खिलाड़ी ने उठाया ये कदम; देखें video

Kuldeep Yadav Slapped Rinku Singh: कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के बाद रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।
DC vs KKR: दिल्ली को मिली हार के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़ा थप्पड़, फिर KKR के खिलाड़ी ने उठाया ये कदम; देखें video
कुलदीप यादव और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। मैच के बाद एक अजीब घटना हुई। मस्ती मजाक के दौरान कुलदीप यादव ने रिंकू को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद रिंकू नाराज हो गए। वो भी गुस्से से आगबबूला हो गए थे। कुलदीप ने एक नहीं बल्कि दो बार थप्पड़ मारा।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी छोटी-छोटी ग्रुप में आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान कुलदीप यादव, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय बात करते दिख रहे थे। इसी बीच रिंकू और कुलदीप में मजाक मस्ती शुरू हो जाती है। लेकिन मजाक-मजाक में ही कुलदीप ने रिंकू को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने के बाद रिंकू सिंह भी गुस्से में नजर आएं और कुछ-कुछ कहते दिखें। कुलदीप यादव ने एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ थप्पड़ का वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से यह वीडियो वायरल हो गया। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं। तो कुछ लोग कुलदीप को इस व्यवहार के लिए गलत बोल रहे हैं। कुलदीप के हाथ चलाने के बाद रिंकू नाराज दिखें। जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।

इस घटना ने स्लैपगेट की याद दिलाई

इस घटना ने आईपीएल के पहले सीजन में हुए 'स्लैपगेट' विवाद की याद दिला दी, जब मुंबई इंडियंस के स्पिनर हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद श्रीसंत की आंखों में आंसू आ गए थे, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए थे।

बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया और हरभजन सिंह पर 11 मैचों का बैन लगा दिया। बाद में हरभजन ने माना कि श्रीसंत को थप्पड़ मारना उनकी गलती थी। इसके बाद दोनों की रिश्तों में दरार आ गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com