World Cup में Pakistan के खिलाफ Virat Kohli का रिकॉर्ड जानिए, शानदार रही है पाकिस्तानी गेंदों से दुश्मनी, आंकड़े ज़रूर देखें

Virat Kohli
Photo: BCCI
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

T20 World Cup, 2022 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखा गया। नेक टू नेक फाइट में भारत ने (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) को 4 विकेट से मात दी। इस मैच के बादशाह रहे विराट कोहली (Virat Kohli)। विराट कोहली ने आज की यादगार पारी में 53 गेंदों में 154.72 की स्ट्राइक रेट से 6 जानदार चौके और 4 शानदार छक्के की मदद से कुल 82 रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में हमेशा ही उनका बल्ला गरजता रहा है।

आइए जानें पाकिस्तान के खिलाफ ICC T20 World Cup में विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाज़ी :

T20 World Cup में पाकिस्तान बनाम विराट कोहली

साल 2022 : 53 गेंदों में 82 रन (नॉट आउट), मेलबर्न

साल 2021 : 49 गेंदों में 57 रन, दुबई

साल 2016 : 37 गेंदों में 55 रन, (नॉट आउट), कोलकाता

साल 2014 : 32 गेंदों में 36 रन, (नॉट आउट), मीरपुर

साल 2012 : 61 गेंदों में 78 रन, (नॉट आउट), कोलंबो

गौरतलब है कि आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीत और गेंदबाज़ी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। रन चेज़ करते हुए भारत ने 160 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद में हासिल कर लिया और पाकिस्तान से World Cup, 2021 का बदला ले लिया। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India T20 World Cup, 2022) एंड कंपनी ने जबरदस्त जीत हासिल की।

इस हाई वोल्टेज मैच में विराट कोहली की बल्लेबाज़ी कमाल की रही। विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 5वें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 37 गेंदों में 40 रनों की बेहद महत्त्वपूर्ण पारी खेली। बहरहाल, भारत ने इस ताज़ा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आरंभ किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com