-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Becomes Fastest Batter To Score 5000 Runs In Ipl
IPL में KL Rahul ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल ने 139वें आईपीएल मैच की 130वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

केएल राहुल (सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम के स्टार बैटर और विकेटकीपर केएल राहुल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा अपने पूर्व टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया।
बेंगलुरु के 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 57 रनों की पारी खेली। इस मैच में केएल राहुल को 5000 रन पूरे करने के लिए 51 रनों की जरूरत थी। जो उन्होंने आसानी से बना लिया।
पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 14 करोड़ रुपये में डीसी में शामिल हुए राहुल ने 139वें आईपीएल मैच की 130वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का रिकॉर्ड तोड़ा। आईपीएल में अपने खेल के दिनों में वार्नर ने 135वीं पारी में 5000 रन का आंकड़ा पार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
KL राहुल OUT, ईशान किशन IN…दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें टीम इंडिया की प्लेइंग-11
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
| स्थिति | खिलाड़ी | टीम | पारियां (Innings) |
|---|---|---|---|
| 1 | के.एल. राहुल | RCB / SRH / PBKS / LSG / DC | 130* |
| 2 | डेविड वॉर्नर | DC / SRH | 135 |
| 3 | विराट कोहली | RCB | 157 |
| 4 | ए.बी. डिविलियर्स | DC / SRH | 161 |
| 5 | शिखर धवन | DC / MI / HDC / SRH / PBKS | 168 |
| 6 | सुरेश रैना | CSK / GL | 173 |
| 7 | रोहित शर्मा | HDC / MI | 187 |
| 8 | एम.एस. धोनी | CSK / RPSG | 208 |
आईपीएल में 8वें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
मंगलवार को एलएसजी के खिलाफ़ अपनी पारी के दौरान केएल राहुल ने रॉबिन उथप्पा (4952) और क्रिस गेल (4965) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास में आठवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली आईपीएल में 260 मैचों में 8326 रन बनाकर ऑल-टाइम सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वार्नर, सुरेश रैना, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स का नंबर आता है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- विराट कोहली (आरसीबी)- 8326
- रोहित शर्मा (एचडीसी/एमआई) – 6786
- शिखर धवन (डीसी/एमआई/एचडीसी/एसआरएच/पीबीकेएस) – 6769
- डेविड वार्नर (डीसी/एसआरएच)- 6565
- सुरेश रैना (CSK/GL) – 5528
- एमएस धोनी (सीएसके/आरपीएसजी) – 5377
- एबी डिविलियर्स (डीसी/आरसीबी) – 5162
- केएल राहुल (आरसीबी/एसआरएच/पीबीकेएस/एलएसजी/डीसी) – 5006*
- क्रिस गेल (केकेआर/आरसीबी/पीबीकेएस) – 4965
- रॉबिन उथप्पा (सीएसके/केकेआर/एमआई/पीडब्ल्यूआई/आरसीबी/आरआर) – 4952
केएल राहुल का आईपीएल में प्रदर्शन
राहुल ने 2013 के सीजन में आईपीएल में पदार्पण किया था। पिछले 12 सालों में वो पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। पंजाब किंग्स के लिए केएल राहुल ने 2548 रन बनाए हैं। केएल राहुल 2018 से लेकर 2021 तक पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे थे। उसके बाद वो लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े। 2022 से लेकर 2024 तक वो लखनऊ की टीम की कप्तानी की।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
किस टीम के खिलाफ खेलते हुए केएल राहुल ने कितने रन बनाए
| टीम | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 19 | 417 | 68* |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 20 | 308 | 46 |
| पंजाब किंग्स | 55 | 2548 | 132* |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 38 | 1410 | 103* |
| दिल्ली कैपिटल्स | 7* | 323* | 93* |
| कुल | 139* | 5006* | 132* |
Kl rahul becomes fastest batter to score 5000 runs in ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anti Paper Leak Bill: नया कानून नहीं गारंटी चाहिए, कानून तो टूटने के लिए ही बनता है, संजय राउत का बयान
Jul 27, 2026 | 04:18 PMमहिला ने हाथों में उठाया विशालकाय सांप, वीडियो देखकर लोग बोले- ‘बिहार में कुछ भी हो सकता है’
Jul 27, 2026 | 04:17 PMLord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 27, 2026 | 04:15 PMपालघर MACT का बड़ा फैसला: 2017 हादसे में लकवाग्रस्त युवक को बीमा कंपनी देगी 1.06 करोड़ का मुआवजा
Jul 27, 2026 | 04:14 PMजेल से रिहा होते ही गरजे छात्र नेता; इंदौर पुलिस पर लगाए मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप
Jul 27, 2026 | 04:14 PMस्पोर्ट्स बाइक में छिपकर बैठा कोबरा, बाइक स्टार्ट करते ही मालिक के उड़ गए होश; घंटों चला रेस्क्यू
Jul 27, 2026 | 04:00 PMनंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
Jul 27, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














