पहले IPL के लिए कैंसिल किया हनीमून फिर मैदान पर खेले तूफानी शॉट, SRH की तरफ से पहले ही मैच में की ताबड़तोड़ बैटिंग

कामिंदु मेंडिस ने हाल ही में शादी की है। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड निशानी से मार्च 2025 में शादी की। जिसके बाद उन्हें तुरंत आईपीएल खेलने के लिए भारत रवाना होना पड़ा। इसी वजह से वह अपने हनीमून पर नहीं जा पाए।
कामिंडू मेंडिस ने आईपीएल 2025 के लिए हनीमून कैंसिल किया
कामिंडू मेंडिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Kamindu Mendis Cancelled Honeymoon: आईपीएल का 18वां सीजन कई खिलाड़ियों के लिए खास बनते जा रहा है। इस सीजन में कई नई खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो कई ऐसे भी प्लेयर्स हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमा चुके हैं, लेकिन आईपीएल में पहली बार डेब्यू कर रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस, जिन्होंने आईपीएल के लिए अपना हनीमून तक कैंसिल कर दिया।

दरअसल, कामिंदु मेंडिस ने हाल ही में शादी की है। उन्होंने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड निशानी से मार्च 2025 में शादी की। जिसके बाद उन्हें तुरंत आईपीएल खेलने के लिए भारत रवाना होना पड़ा। इसी वजह से वह अपने हनीमून पर नहीं जा पाए।

शादी के कुछ समय बाद मशहूर वेडिंग प्लानर पथुम गुणवर्धन ने मेंडिस के हनीमून कैंसिल होने की जानकारी दी है। पथुम गुणवर्धन ने बताया कि कामिंदू मेंडिस और निशानी श्रीलंका में हापुटाले नामक जगह पर अपना हनीमून मनाने गए थे। उन्होंने विदेश यात्रा की योजना इसलिए नहीं बनाई थी क्योंकि कामिंदू मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करना था।

हालांकि, कामिंदु मेंडिस को इस त्याग का परिणाम मिली। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ छोटी लेकिन शानदार पारी खेली। उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से 20 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, इस मुकाबले में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, फिर भी मेंडिस के लिए ये दिन खास बन गया।

जानकारी के लिए बता दें कि मार्च 2025 में कामिंदु मेंडिस ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निशानी से शादी की है। उनका रिश्ता काफी समय से चर्चा में है और पिछले साल अप्रैल में उन्होंने सगाई भी कर ली थी। जब शादी हुई थी, तब मेंडिस ने एक कार्ड पर खूबसूरत मैसेज लिखकर बताया था कि वह अपनी सोलमेट से शादी कर रहे हैं और निशानी से बेहद प्यार करते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com