

-विनय कुमार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच, रविवार, 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा , ICC T20 World Cup, 2022 का फाइनल मुकाबला। इससे पहले पाकिस्तान साल 2009 और इंग्लैंड साल 2010 में T20 World Cup जीत चुके हैं। अबकी बार जो भी जीतेगा, वह इस फॉर्मेट में दूसरी बार चैंपियन बनेगा। T20 World Cup के इतिहास में अब तक सिर्फ वेस्ट इंडीज़ ही दो बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। अबकी बार कौन बनेगा चैंपियन, इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने भविष्यवाणी की है।
पीटरसन ने कहा कि इस मुकाबले को इंग्लैंड बड़ी आसानी से जीतेगा। उन्होंने अपने एक स्टेटमेंट में कहा, “पाकिस्तान अति-आत्मविश्वास के भ्रम में अपना नुकसान न कर ले। मेरा मानना है कि वे कब हैं और उन्हें वैसा ही खेलना चाहिए, जैसा वो खेलते आए है। लेकिन, मुझे नहीं लगता कि वे इंग्लैंड को हरा सकेंगे। मेरा मानना है कि इंग्लैंड फाइनल मुकाबला (ICC T20 World Cup, 2022) आसानी से जीत जाएगा।"
केविन पीटरसन ने आगे कहा, “भारत के खिलाफ इंग्लैंड का प्रदर्शन (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) शानदार था। स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम के खिलाफ ऐसी जीत लाजवाब रही। उन्होंने इंडिया को गेम में वापसी ही नहीं करने दी। जब इंडिया ने टोटल दिया, तो मेरे दिमाग में कोई प्रश्न ही नहीं था। क्योंकि, जब आप एडिलेड ओवल (Adelaide Oval Cricket Ground Australia India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) के अच्छे विकेट पर 169 रनों को चेज़ करना आसान होता है। यह एक साधारण रन चेज था।"