- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Keshav Maharaj Ruled Out Of Second Test Against Zimbabwe
साउथ अफ्रीका को फिर मिला एक नया कप्तान, जिम्बाब्वे के खिलाफ महाराज हुए बाहर
साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ वो अब 6 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वो अपने देश साउथ अफ्रीका लौट चुके हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
बुलवायो: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में पहले मैच में केशव महाराज के रूप में नया कप्तान देखने को मिला। वहीं अब दूसरे मुकाबले में एक और नया कप्तान देखने को मिलेगा। केशव महाराज दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ कमर में खिंचाव के कारण वो दूसरे टेस्ट में खेल नहीं पाएंगे।
केशव महाराज के बाहर होते ही साउथ अफ्रीका ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अब वियान मुल्डर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बुलावायो में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 338 रनों से जीत दर्ज की थी। इस टीम में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले केवल चार खिलाड़ी ही शामिल थे।
केशव महाराज चोट के कारण हुए बाहर
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पुष्टि की है कि टीम के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज चोट के कारण मौजूदा टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता का आकलन करने के लिए उन्हें स्वदेश लौटाया जा रहा है। महाराज की जगह अब तक चार टेस्ट खेल चुके स्पिनर सेनुरन मुथुसामी को टीम में शामिल किया गया है। महाराज को इस दौरे पर कई वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Blessing Muzarabani की PSL बैन पर एजेंसी का पलटवार, PCB से की प्रतिबंध हटाने की मांग
Zimbabwe Women’s Team पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जानें कब और कितने मैचों की होगी सीरीज
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
वियान मुल्डर करेंगे कप्तानी
साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी वियान मुल्डर करेंगे। यह मुकाबला 6 जुलाई से बुलावायो में खेला जाएगा। मुल्डर ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट झटके थे और फिर बल्ले से 147 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।
केशव महाराज ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले पहले स्पिनर बने
युवा खिलाड़ियों के तैयार कर रहा साउथ अफ्रीका
तेज गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लुंगी एनगिडी को भी दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में कोडी यूसुफ, क्वेना मफाका, कॉर्बिन बॉश और मुल्डर जैसे युवा तेज गेंदबाज़ों के साथ उतरा था, जबकि महाराज टीम में एकमात्र स्पिनर थे। CSA ने स्पष्ट किया है कि टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए एक मजबूत कोर तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।
Keshav maharaj ruled out of second test against zimbabwe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मौजूदा क्रिकेटर्स के लिए ‘माउंट एवरेस्ट’ हैं सचिन के ये 5 रिकॉर्ड! मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन पर खास रिपोर्ट
Apr 24, 2026 | 05:35 AMअब नहीं पड़ेगा OTP का झंझट, ठगी से मिलेगी बड़ी राहत, Google का नया सिस्टम
Apr 24, 2026 | 03:28 AMAaj Ka Rashifal 24 April: कुम्भ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 24, 2026 | 12:05 AMवानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM














