

नई दिल्ली: आज टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में न्यूजीलैंड और आयरलैंड (New Zealand vs Ireland) के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड के एक खिलाड़ी ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इस खिलाड़ी का नाम जोशुआ लिटिल (Joshua Little) है। जोशुआ लिटिल (Joshua Little Hattrick) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार की गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक अपने नाम की।
मालूम हो कि, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरी बार किसी गेंदबाज ने हैट्रिक है। इससे पहले क्वालीफाइंग राउंड में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने हैट्रिक ली थी। वहीं, वर्ल्ड कप में आयरलैंड की यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले साल 2021 के पिछले वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) में कर्टिस कैम्फर ने हैट्रिक ली थी।
आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिल (Joshua Little Hattrick ) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 12 के अपने आखिरी मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते छह विकेट पर 185 रन बनाये। कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाये।
जोशुआ लिटिल ने आज के मैच में हैट्रिक लेकर अपना नाम इतिहास के पन्नों पर दर्ज करवा दिया। अब वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए हैं। जोशुआ लिटिल ने पहले केन विलियमसन को आउट किया। इसके बाद पहली-पहली गेंद पर जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर को LBW आउट किया।
मालूम हो कि, लिटिल के इस कारनामे के साथ ही आयरलैंड के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। आयरलैंड एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसके दो गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक ली है।