यही लड़का तोड़ेगा मेरा रिकॉर्ड…इंग्लैंड के नए T20 किंग जोस बटलर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर की भविष्यवाणी

Jos Buttler T20 Record: जोस बटलर टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपने इस रिकॉर्ड को लेकर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी की है।
This boy will break my record...England's new T20 king Jos Buttler makes a prediction
वैभव सूर्यवंशीफोटो-सोशल मीडिया
Updated on

Jos Buttler On Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। स्टार बल्लेबाज बटलर ने भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। बटलर का कहना है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भविष्य में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए बटलर ने कहा कि यह सोचना वाकई में बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत

वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी।

IPL 2026 में खूब गरजा वैभव का बल्ला

इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे।

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने बटलर

जोस बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वह टी20 में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

This boy will break my record...England's new T20 king Jos Buttler makes a prediction
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन

बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में 14,562 रनों के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Navbharat Live
navbharatlive.com