अरे ये क्या... हार्दिक पांड्या को जैस्मिन वालिया ने सरेआम किया Kiss! देखें वीडियो

Jasmin Walia Kiss Hardik: नताशा के तलाक होने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम एक्ट्रेस और सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है, जो हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मुकाबले में दुबई के स्टेडियम में नजर आईं।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान जैस्मीन वालिया ने हार्दिक पांड्या को कैमरे पर किस किया, वीडियो वायरल
जैस्मिन वालिया ने हार्दिक पांड्या को किस किया! (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी खेली जा रही है। जहां 8 देश एक दूसरे से आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए भिड़ रहे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे ज्यादा हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जहां भारत ने शानदार जीत दर्ज कर मेजबान पाकिस्तान को ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया ने जमकर सुर्खियां बटोरी। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जैस्मिन हार्दिक को कथित तौर पर किस करते दिखाई दे रही है।

दरअसल, नताशा के तलाक होने के बाद हार्दिक पांड्या का नाम एक्ट्रेस और सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है, जो हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मुकाबले में दुबई के स्टेडियम में नजर आईं। कैमरे ने उन्हें काफी फोकस किया। जहां एक बार वह फ्लाइंग किस करते भी दिखाई दीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हार्दिक को खुलेआम जैस्मिन ने किया KISS!

जैस्मिन के KISS का वीडियो वायरल

इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि जैस्मिन ने हार्दिक को सरेआम किस किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह फ्लाइंग किस दे तो रही हैं, लेकिन कैमरे के तरफ देखकर, तो इससे ये कहीं साबित नहीं होता है कि जैस्मिन ने हार्दिक को किस किया है। हालांकि मजे की बात ये है कि जैस्मिन ने पाकिस्तानी पारी के 11 ओवर समाप्त होने के बाद फ्लाइंग किस दिया था और 11 ओवर हार्दिक ने ही फेंका था। इसी वजह से फैंस को बातें बनाने का मौका मिल गया है।

जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हार्दिक?

हार्दिक ने पिछले साल जुलाई में सर्बियाई डांसर नताशा स्टेनकोविक से तलाक ले लिया था। जिसके बाद से ही उनके जैस्मिन वालिया के साथ रिलेशनशिप की खबरें हैं। हालांकि अब तक ये अफवाहें ही हैं, क्योंकि अब तक हार्दिक या जैसमीन में से किसी ने इस रिलेशनशिप पर बात नहीं की है।

कौन हैं जैस्मिन वालिया?

जैस्मिन वालिया एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। जैस्मिन का नाम हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि पत्नी नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या जैस्मिन को डेट कर रहे हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हार्दिक पांड्या का हो चुका है तलाक

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या एक बार पहले भी शादी कर चुके हैं। हार्दिक की मुलाकात कुछ साल पहले नताशा स्टेनकोविक से एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती गहरी हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक डेट करने के बाद हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को शादी कर ली। इसके बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने इसी साल एक बेटे को भी जन्म दिया। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों की जिंदगी में तनाव पैदा होने लगा और उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विराट ने जड़ा था 51वां शतक

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 51वां शतक जड़ा ता। हालांकि ये पहली बार था जब कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया हो। इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com