

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं सबसे कम पारी में ऐसा करने वाले संयुक्त रूप से पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज है।
जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 1000 रन बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास रच दिया। लॉर्ड्स में खेला जा रहा यह मुकाबला जेमी स्मिथ का 13वां मुकाबला है। उन्होंने 21 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ को शुक्रवार को टेस्ट में 1000 रन पूरे करने के लिए तीन रनों की जरूरत थी और उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के 87वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।
वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारी में 1000 रन बनाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जेमी स्मिथ ने क्विंटन डी कॉक की बराबरी कर ली है। डी कॉक ने अपनी 21वीं पारी में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं जेमी स्मिथ ने भी यह कारनामा 21वीं पारी में किया।
स्मिथ से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो के नाम था। बेयरस्टो को टेस्ट क्रिकेट में 1000 का आंकड़ा पार करने के लिए 22 पारियों की जरूरत पड़ी थी। टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन (पारी के हिसाब से) बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स के नाम है।
सटक्लिफ और वीक्स ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा 12 पारियों में पूरा कर लिया। वहीं मैचों के हिसाब से यह रिकॉर्ड डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम है। ब्रैडमैन को टेस्ट में 1000 रन बनाने के लिए केवल 7 टेस्ट (13 पारियां) की जरूरत पड़ी थी।
| खिलाड़ी | विपक्षी टीम | रन | गेंदें | चौके/छक्के | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|
| जैमी स्मिथ | भारत | 184* | 207 | 21/4 | बर्मिंघम | 2025 |
| एलेक स्टीवर्ट | न्यूज़ीलैंड | 173 | 277 | 23/1 | ऑकलैंड | 1997 |
| जॉनी बेयरस्टो | श्रीलंका | 167* | 251 | 18/0 | लॉर्ड्स | 2016 |
| एलेक स्टीवर्ट | दक्षिण अफ्रीका | 164 | 317 | 24/0 | मैनचेस्टर | 1998 |
| जोस बटलर | पाकिस्तान | 152 | 311 | 13/2 | साउथैम्प्टन | 2020 |
| जॉनी बेयरस्टो | दक्षिण अफ्रीका | 150* | 191 | 18/2 | केप टाउन | 2016 |