T20 World Cup के Semifinal में भारत के खिलाफ़ इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का खेलना मुश्किल, जानिए असली वजह

IND vs ENG T20 WC Semi final Dawid Malan doubtful to play for semi-final against India after picking up groin injury
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच (India vs England T20 WC Semifinal) 10 नवंबर को खेला जाना है। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन, भारत के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मलान (Dawid Malan) का खेलना मुश्किल नज़र आ रहा है। 

गौरतलब है कि पिछले मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिससे वो अभी उबर नहीं पाए हैं। इस वजह से वे भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में शायद नहीं खेल सकेंगे। आपको याद दिला दें कि बीते शनिवार श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज़ की थी। उसी मैच के दौरान उन्हें इंजरी आई थी। इंग्लैंड के वाइस कैप्टेन मोईन अली (Moeen Ali) के मुताबिक, डेविड मलान (Dawid Malan) अभी ठीक नहीं हुए हैं।

मोईन अली (Moeen Ali) ने अपने एक बयान में कहा, “वे एक बड़े खिलाड़ी हैं, और काफी समय से खेल रहे हैं। वे हमारी टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन, फिलहाल वे चोट से उबरे नहीं हैं।"

गौरतलब है कि आगामी गुरूवार भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल की भिड़ंत (India vs England T20 World Cup, Semifinal 2022) होगी। अगर, डेविड मलान नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह फिल साल्ट (Phil Salt) टीम इंडिया से लोहा लेने मैदान में उतरेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com