- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Bowls In County Cricket Watch Video
कभी हरभजन तो कभी शेन वॉर्न, गेंद पकड़ते ही इशान किशन का दिखा नया अवतार; VIDEO
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इशान किशन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बार उनके बल्लेबाजी का नहीं बल्कि गेंदबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो हरभजन सिंह और शेन वॉर्न की तरह गेंद फेंकते नजर आ रहे हैं।

इशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
ट्रेंट ब्रिज: भारतीय विकेटकीपर इशान किशन इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह काउंटी चैम्पियनशिप में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे हैं। वो इस दौरान अपने बल्लेबाजी के अलावा फील्ड पर खुब मस्ती कर रहे हैं। इसके साथ ही वो गेंदबाजी में हाथ अजमा रहे हैं। इशान किशन ने काउंटी में खेलते हुए बल्ले के साथ गेंद से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
समरसेट के खिलाफ टॉनटन में हुए बारिश प्रभावित मैच में इशान किशन ने सभी को चौंकाते हुए विकेटकीपिंग छोड़ गेंदबाज़ी की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एक ओवर डाला जिसमें उन्होंने ऑफ स्पिन और लेग स्पिन दोनों आजमाए। इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह की तरह भी गेंद डाली और साथ ही साथ शेन वॉर्न की स्टाइल में लेग स्पिन फेंकी।
हरभजन और वॉर्न की तरफ फेंकी गेंद
किशन ने पहले हरभजन सिंह की तरह एक ऑफ स्पिन गेंद डाली और फिर शेन वॉर्न की स्टाइल में लेग स्पिन फेंकी, जिसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी और दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। यह ओवर मैच का आखिरी ओवर भी रहा जिसमें उन्होंने 1 रन देकर 0 विकेट लिए। काउंटी चैंपियनशिप के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ने इस मज़ेदार पल का वीडियो भी साझा किया है। यहां देखें वीडियो…
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
Ravi Shastri: हरफनमौला खिलाड़ी, कोच और कमेंट्री के किंग; जन्मदिन विशेष में देखें रवि शास्त्री का बेमिसाल सफर
संन्यास लेते ही बदला विजय शंकर का इरादा, भारत छोड़ अब इस विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाएगा यह धाकड़ खिलाड़ी
इशान किशन का रिकॉर्ड
किशन ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान खेला था। 2 टेस्ट मैचों में, उन्होंने 3 पारियों में बल्लेबाजी की, जिसमें 78.00 की औसत और 85.72 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 52, एक अर्धशतक, 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
जेमी स्मिथ का भारत के खिलाफ कीर्तिमान, सबसे तेज शतक बनाने वाले इंग्लैंड के…
60 प्रथम श्रेणी मैचों में, किशन ने 7 नॉट आउट के साथ 100 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 38.82 की औसत और 69.37 की स्ट्राइक रेट से 3,611 रन बनाए हैं, जिसमें 273 का उच्चतम स्कोर है, जिसमें 8 शतक, 19 अर्द्धशतक, 433 चौके और 83 छक्के, साथ ही 122 कैच और 12 स्टंपिंग शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2025 सीजन में किशन ने 14 मैचों में 354 रन बनाए।
Ishan kishan bowls in county cricket watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बर्बरीक कौन थे? महाभारत के सबसे शक्तिशाली योद्धा की कथा, इतिहास, वरदान और खाटू श्याम से संबंध
May 30, 2026 | 04:52 PMAkhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
May 30, 2026 | 04:52 PMअमरावती वोटर लिस्ट से कट जाएगा आपका नाम? तुरंत करें ये काम, विधायक सुलभा खोडके ने की अपील
May 30, 2026 | 04:50 PMISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
May 30, 2026 | 04:41 PMउज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
May 30, 2026 | 04:41 PMदोपहर में हो गई रात…हॉलीवुड मूवी की तरह धूल के बवंडर से घिरा शहर, राजस्थान से आया डराने वाला VIDEO
May 30, 2026 | 04:39 PMPurnima Ke Upay: अधिक मास की पूर्णिमा क्यों है भाग्योदय बनाने का दिन? जानिए खुशहाल जीवन के लिए क्या करें
May 30, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














