आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा कारनामा, एक ही ऑक्शन में बाप-बेटे पर लगेगी बोली; जानें बेस प्राइस

Father Son Duo in IPL Auction: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इस लीग में पहली बार अफगानिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने एक साथ रजिस्ट्रेशन कराया है।
Father Son Duo in IPL Auction
IPL इतिहास में पहली बार बाप-बेटे ने ऑक्शन में दर्ज कराया नाम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 16 दिसंबर 2026 को गोवा में IPL 2027 का मिनी ऑक्शन होगा।

  • आईपीएल ने नीलामी के लिए खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट जारी कर दी है।

  • पहली बार बाप-बेटे की जोड़ी ने एक ही ऑक्शन में नाम दर्ज कराया है।

  • इस अनोखे नाम ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

IPL 2027 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन यानी IPL 2027 का बिगुल बज चुका है। अगले महीने 16 दिसंबर, 2026 को गोवा में खिलाड़ियों की मंडी सजने जा रही है। इस मिनी ऑक्शन के लिए आईपीएल ने आधिकारिक तौर पर खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एक ऐसा नाम शामिल है जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। लीग के इतिहास में पहली बार बाप और बेटे की जोड़ी ने एक ही ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया है।

ऑक्शन में दिखेगा बाप-बेटे का जलवा

दरअसल, गोवा में होने वाली इस IPL नीलामी के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी चेहरे शामिल हैं। इसी विदेशी लिस्ट में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल का नाम भी दर्ज है।

आईपीएल के अब तक के सफर में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब पिता और पुत्र एक ही ऑक्शन पूल का हिस्सा बने हों। हसन ईसाखिल ने इसी साल अफगानिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है और अब वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में कदम रखने को बेताब हैं।

Father Son Duo in IPL Auction
IND-A vs SL-A Semifinal: फाइनल के टिकट के लिए आज श्रीलंका-A से भिड़ेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

दोनों के बेस प्राइस में है इतना अंतर

आपको बता दें कि ऑक्शन के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी कीमत तय कर दी है, जिसमें अनुभव का फर्क साफ दिखाई देता है।

मोहम्मद नबी: 1 करोड़ रुपये

हसन ईसाखिल: 75 लाख रुपये

66 स्लॉट के लिए 1220 खिलाड़ियों में होगी जंग

नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेंशन और ट्रेड की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दस टीमों ने मिलकर कुल 184 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा है। ऐसे में अब ऑक्शन टेबल पर सिर्फ 66 खाली स्लॉट भरने के लिए बोली लगेगी, जिनमें से अधिकतम 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।

चूंकि रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 1220 है, इसलिए जल्द ही खिलाड़ियों की छंटनी होगी और एक फाइनल शॉर्टलिस्ट जारी की जाएगी। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फाइनल लिस्ट में मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल दोनों अपनी जगह बचा पाते हैं या नहीं।

Father Son Duo in IPL Auction
क्या थी युवराज की सलाह, जिसके दम से 28 छक्के मारने का कारनामा कर गए वैभव सूर्यवंशी

जानें दोनों का अंतर्राष्ट्रीय करियर

मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में जमीन आसमान का फर्क है। नबी 2009 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। वह अब तक 3 टेस्ट, 181 वनडे और 155 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में बैटिंग करते हुए उन्होंने 33 रन बनाए और गेंदबाजी में 8 विकेट चटकाए हैं। वनडे की 157 पारियों में उन्होंने 3801 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 181 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल की 143 पारियों में नबी ने 2509 रन बनाए और 141 पारियों में 111 विकेट लिए। दूसरी तरफ हसन ईसाखिल ने अब तक सिर्फ 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनकी 2 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाए हैं। इसी साल सितंबर में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उनका डेब्यू 2026 एशियाई खेलों में हुआ था।