-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Srh Will Face Tough Competition From Pbks
IPL 2025 सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें वापसी पर, पंजाब किंग्स से मिलेगी कड़ी टक्कर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पिछले साल के उप विजेता सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 286 रन बनाकर 44 रन से शानदार जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज कुंद पड़ गए जिसका असर परिणाम पर भी साथ देखने को मिल रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का अभी तक सीजन अच्छा नहीं गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें चार में हार मिली है और केवल एक में ही जीत मिली है। लगातार चार हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद टीम ने निराश किया। पिछले साल के उप विजेता सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 286 रन बनाकर 44 रन से शानदार जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज कुंद पड़ गए जिसका असर परिणाम पर भी साथ देखने को मिल रहा है।
अति आक्रामकता के कारण गंवाना पड़ा विकेट
आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर सनराइजर्स की टीम पिछले तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसने इन मैच में 163, 120 और 152 रन ही बनाए। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे इन मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी खराब हो गया। सनराइजर्स के पास ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं लेकिन पिछले कुछ मैच में अति आक्रामकता के कारण उन्हें अपने विकेट गंवाने पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
पिछले साल सनराइजर्स की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हेड और अभिषेक इस बार अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए हैं। वर्तमान सत्र में इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 15 रन की है। हेड के प्रदर्शन में आश्चर्यजनक रूप से गिरावट आई है। वह अभी तक पांच पारियों में 67, 47, 22, 04 और 08 रन ही बना पाए हैं।
बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव
अभिषेक की बल्लेबाजी में भी निरंतरता का अभाव है। मौजूदा सत्र में उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन है। किशन ने पहले मैच में नाबाद शतक लगाया था लेकिन इसके बाद वह अपने इस प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए। सनराइजर्स के मध्यक्रम के मुख्य बल्लेबाज क्लासेन भी अभी तक उम्मीद पर खरा नहीं उतरे हैं।
गेंदबाज भी रहे हैं नाकाम
सनराइजर्स के लिए बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी भी चिंता का विषय है। उसके गेंदबाजों ने अभी तक काफी रन लुटाए हैं। कप्तान पैट कमिंस, मोहम्मद शमी और हर्शल पटेल जैसे गेंदबाज अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उसके स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में टीम एकजुट होकर खेलना चाहेगी और पंजाब को शिकस्त देकर फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब किंग्स से मिलेगी कड़ी टक्कर
पंजाब किंग्स ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है।पंजाब के गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को यानसन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि युजवेंद्र चहल का अभी बेस्ट आना बाकी है।
Ipl 2025 srh will face tough competition from pbks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
Jul 26, 2026 | 06:10 PMकॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
Jul 26, 2026 | 06:02 PMधमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 16 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री, अजय देवगन के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 06:02 PMमेट्रो से मोनोरेल… महालक्ष्मी में बनेगा मुंबई का पहला ट्रैवलर स्काईवॉक, 700 मीटर का सफर होगा आसान
Jul 26, 2026 | 06:00 PMCashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
Jul 26, 2026 | 05:59 PM15-20 दिन पहले फैसला होता तो नहीं बिगड़ते हालात… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले छगन भुजबल
Jul 26, 2026 | 05:47 PMभोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
Jul 26, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














