

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 कको लेकप हर कोई बेहद उत्साहित है। इसके लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है। हालांकि ऑक्शन से पहले टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी करने के निर्देश दिया है। इसकी आखिरी तारिख 31 अक्टूबर है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर ये है कि ऋषभ पंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर है।
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि दिल्ली इस बार ऋषभ को रिलीज करने के विचार में है। जिसके बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि मेगा ऑक्शन में बड़ी किमत देकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंत को अपने टीम में ले सकता है। हालांकि यह केवल दावा है, इसकी पुष्टी नहीं हुई है।
इसके अलावा कुछ लोगों को मानना ये भी है कि RCB पंत को टीम का कप्तान भी बना सकती है। ऐसे में अगर ये होता है तो विराट कोहली पंत की कप्तानी में खेलते दिखाई दे सकेत हैं। हालांकि, जब तक टीम या खिलाड़ी की तरफ से साफ नहीं हो जाता तब तक इस दावे को केवल अफवाह ही समझा जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि बता दें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2021 के दौरान टीम का कप्तान बनाया था। उन्होंने श्रेयस अय्यर की जगह ली थी। श्रेयस अय्यर चोट के चलते सीजन से बाहर हो गए थे। हालांकि उनके वापस आने के बाद भी पंत ने ने कप्तानी जारी रखी।
बता दें कि 2022 के अंत में पंत का एक्सीडेंट हो गया था। जिसकी वजह से वह 2023 का आईपीएल नहीं खेल पाए थे। हालांकि उन्होंने लंबे समय के ब्रेक के बाद 2024 के आईपीएल में वापसी की थी। जिसके बाद अब 2025 में उनके फैंस एक बार फिर उन्हें आईपीएल में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं।