

-विनय कुमार
IPL 2023 के आगामी सीज़न से पहले इस साल मिनी ऑक्शन किया जाने वाला है, जो 16 दिसंबर को शेड्यूल किया गया है। और, उसके पहले सभी 10 टीम के टीम मैनेजमेंट को दिए गए डेडलाइन के भीतर अपने रिटेन किए गए खिलाडियों की लिस्ट BCCI को देनी है।
यानी, सभी 10 टीमों को मिनी नीलमई से पहले अपने उन खिलाड़ियों को सेलेक्ट करना है, जिन्हें वे अपनी टीम में आगामी सीजन IPL 2023 में भी रखना चाहते हैं। गौरतलब है कि, नियम के मुताबिक, सभी फ्रैंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। मतलब, कम से कम 10 खिलाड़ियों को रिलीज करना ही होगा। आगामी सीज़न में IPL की टीमें अधिकतम 25-25 प्लेयर्स और न्यूनतम 18 खिलाड़ी रख सकेंगे।
नियमों के अनुसार, IPL की एक टीम के पास नीलामी में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 95 करोड़ रुपए की अधिकतम राशि होगी।का पर्स होगा। और, कितनी रकम मिनी ऑक्शन में बचेगी, यह इसपर निर्भर करेगा कि टीमें अपने किन प्लेयर्स को रिटेन करेगी और किन्हें रिलीज़ करेगी।
IPL 2022 की नीलामी में बची रकम का भी इस नीलामी में उपयोग किया जा सकता है। मसलन, 'पंजाब किंग्स' (Punjab Kings PBKS) ने IPL Mega Auction 2022 में 3 करोड़ 45 लाख रुपए बचाए थे, जो अबकी नीलामी में इस्तेमाल किया जा सकता है।खबर के मुताबिक, IPL 2023 से पहले होने वाली इस मिनी नीलामी को विदेश में कराया जाएगा।