न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी, 2 विकेट पर बने 134 रन, गिल और धवन की शानदार 'फिफ्टी'

cricket
Pic: BCCI
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आज यानी शुक्रवार 25 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड (India Vs Newzealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हो रहा है। आज दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में है। आज न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया है।

आज सुबह न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती एकदिवसीय में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। वहीं आज भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक इस प्रारूप में पदार्पण कर रहे है।

गिल और धवन का शानदार अर्धशतक

आज दिन का खेल शुरू होते ही, कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से क्लास दिखाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। धवन ने 63 बॉल पर पचासा पूरा किया है। इसके साथ ही शुभमन गिल ने भी फिफ्टी पूरी कर ली है। गिल ने 64 बॉल पर उन्होंने इसे पूरा किया है, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। हालाँकि इसके बाद न्यूजीलैंड को आखिरकार पहला विकेट मिल गया है। शुभमन गिल पवेलियन लौट गए हैं। गिल को लॉकी फर्ग्यूसन ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 65 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली। 

वहीं गिल के लौटते ही भारतीय टीम ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। कप्तान शिखर धवन की बेहतरीन पारी का अंत हो गया है। धवन को टिम साउदी ने फिन एलेन के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने 77 बॉल पर 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। भारत का स्कोर फिलहाल 134 पर 2 विकेट है।

भारत की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।