चीन में आयोजित होने वाले हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। रॉबिन उथप्पा को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
रॉबिन उथप्पा और धोनी (Photo- X/Twitter)
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
स्पोर्ट्स डेस्क: चीन में आयोजित होने वाले हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम की कप्तानी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा को दी गई है। यह टूर्नामेंट 1 से 3 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम की कप्तानी रॉबिन उथप्पा करेंगे। वहीं इस टीम में केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी और शाहबाज नदीम, भरत छपली और विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी को शामिल किया गया है। हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस टूर्नामेंट सात साल बाद आयोजित किया जा रहा है। भारत का पहला मुकाबल पाकिस्तान से 1 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
🚨SQUAD ANNOUNCEMENT🚨Here’s India’s Squad for the upcoming Hong Kong Sixes!Look forward to an exciting tournament where The Men in Blue will showcase their amazing skills and lively energy!
नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को शामिल किया गया है। जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंग्लैंड, हांगकांग, नेपाल, न्यूजीलैंड, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात की टीम को शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 1992 में शुरू हुआ था और 2017 के संस्करण के बाद इसका आयोजन नहीं किया गया था।
इस टूर्नामेंट के कुछ नियम है जो इसको और रोचक बनाते है। इस टूर्नामेंट में केवल पावर हिटिंग पर ही जोर दी जाती है। इस टूर्नामेंट की नियम कुछ हद तक गली क्रिकेट से भी मिलती है। जैसे 6 खिलाड़ियों की टीम के 5 खिलाड़ी आउट भी हो गए तो छठा खिलाड़ी खेलते रहेगा।मैच छह खिलाड़ी वाली टीमों के बीच खेले जाते हैं, जिसमें प्रत्येक टीम के लिए अधिकतम पांच ओवर होते हैं। हालांकि, फाइनल मैच में प्रत्येक टीम 5 ओवर गेंदबाजी करेगी, जिसमें सामान्य मैचों की तुलना में 8 गेंदें होंगी। विकेटकीपर को छोड़कर, फील्डिंग टीम के प्रत्येक सदस्य को एक ओवर फेंकना होगा, जबकि वाइड और नो-बॉल पर 2 रन मिलेंगे।
Indian team announced for hong kong cricket sixes tournament robin uthappa named as captain