तिरंगे के रंग में रंगा भारतीय क्रिकेट, गंभीर से लेकर सचिन तक कई दिग्गजों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

80th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेट देशभक्ति के रंग में रंगा। गॉल में तिरंगा फहराने के साथ गंभीर और सचिन समेत दिग्गजों ने देश को शुभकामनाएं दीं।
Indian cricket was awash in patriotic spirit on Independence Day. The tricolour was hoisted in Galle.
सचिन तेंदुलकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Indian Cricketers' Independence Day Greetings: देश 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट भी देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

बीसीसीआई से लेकर भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया।

BCCI ने एक्स पर दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।'

भारतीय टीम ने गॉल में मनाया जश्न

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर है। टीम इंडिया शनिवार से गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। मैच से पहले भारतीय टीम ने गॉल में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। गौतम गंभीर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा, 'उनका बलिदान। हमारी आजादी। हमारी जिम्मेदारी। भारत, जय हिंद।'

जय शाह ने भी दी शुभकामनाएं

आईसीसी के अध्यक्ष और पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि किसी देश की असली ताकत सिर्फ उसकी जीत में नहीं होती, बल्कि उन मूल्यों में होती है जो उसके लोगों को एक साथ जोड़ते हैं। उन्होंने सभी को गर्व और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूर्व कप्तान और महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।'

VVS लक्ष्मण ने भी दी शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और बीसीसीआई क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से आजादी की भावना का जश्न मनाने के साथ उन लोगों के बलिदान को याद करने की अपील की, जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

इरफान पठान ने जवानों को किया सलाम

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर की। इसके अलावा उन्होंने देश के जवानों की तस्वीर भी पोस्ट की और उनके बलिदान को याद किया।

इरफान पठान ने लिखा कि तिरंगे के रंगों में ही हमारी पहचान बसी है। उन्होंने आजादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जवानों के त्याग और देश के लिए उनकी सेवा को सलाम किया।

Indian cricket was awash in patriotic spirit on Independence Day. The tricolour was hoisted in Galle.
विदेशी धरती पर देशभक्ति का रंग, टीम इंडिया ने 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गॉल में फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट का देशप्रेम

भारतीय क्रिकेट से जुड़े इन सभी संदेशों में देशप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ नजर आया। श्रीलंका के गॉल में टीम इंडिया का स्वतंत्रता दिवस मनाना भी भारतीय प्रशंसकों के लिए खास पल रहा। देश से दूर होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर आजादी के इस खास दिन को गर्व और सम्मान के साथ मनाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com